{"_id":"668d18d6345415866a0d9d52","slug":"rajasthan-budget-deputy-chief-minister-diya-kumari-will-present-the-budget-in-the-assembly-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Budget: भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट, वित्त मंत्री दीया कुमारी कल विधानसभा में करेंगी पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Budget: भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट, वित्त मंत्री दीया कुमारी कल विधानसभा में करेंगी पेश
Tue, 09 Jul 2024 06:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 PM IST
सार
विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत तीन जुलाई से हो चुकी है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए भजनलाल सरकार ने अपने पहले पूर्ण बजट को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन
बजट को अंतिम रूप देतीं वित्त मंत्री दीया कुमारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट को अंतिम रूप दे दिया। बुधवार को प्रातः 11.00 बजे राज्य की विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बजट तैयार करने वाली पूरी टीम अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव (वित्त) अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कान्त पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश ठकराल एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा के साथ मंगलवार को राज्य के वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट को अंतिम रूप दिया।
इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बताया जा रहा है कि इस बजट से हर वर्ग को फायदा देने का प्रयास किया गया है। इसके लिए भजनलाल सरकार पिछले कई दिनों से बैठकें कर रही थी। इसके लिए जनता से भी सुझाव मांगे गए थे, ताकि बजट को बेहत बनाया जा सके। बैठकों और सुझावों को गौर करने के बाद ही इस बजट को तैयार किया गया है। अब उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे राज्य की विधानसभा में ये बजट पेश करेंगी।