फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: BSF jawan from Jaipur dies in West Bengal, fellow constable shot him during an argument

Rajasthan: जयपुर के बीएसएफ जवान की पश्चिम बंगाल में मौत, साथी कांस्टेबल ने बहस के दौरान मारी गोली; जानें

Sun, 15 Jun 2025 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 15 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

Rajasthan: जयपुर के चौमूं निवासी बीएसएफ जवान रतन सिंह की पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान जान चली गई। जानकारी के अनुसार उनके साथ कांस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने बहस के दौरान उन्हें गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Rajasthan: BSF jawan from Jaipur dies in West Bengal, fellow constable shot him during an argument
मृतक जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान चौमूं के रतन सिंह शेखावत की मौत हो गई है। रतन सिंह चौमूं उपखंड क्षेत्र के खन्नीपुरा गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के अनुसार शहीद बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। साथी जवान ने मारी गोली बीएसएफ से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत को उनके साथी जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पढ़ें:  फ्लाइट में पांच घंटे फंसे रहे यात्री, खाना मिला न पानी, एसी भी रहा बंद; हालात बयां करती ये तस्वीरें
विज्ञापन


घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे धुलियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंप में हुई। जानकारी के अनुसार, बीएसएफ कैंप में कॉस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा और हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बहस के बाद हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत पर बीएसएफ के कॉन्स्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों जवान बीएसएफ की एक यूनिट में तैनात थे। मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद इलाके में तैनात किया गया था। बीएसएफ ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है और घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed