फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan BJP Kirodi Lal Meena Met JP Nadda in Delhi Know Reason Behind Kirodi Lal Meena Resignation

Kirodi Lal Meena: दिल्ली में BJP अध्यक्ष नड्डा से मिले किरोड़ी लाल मीणा, बताया क्यों दिया मंत्री पद से इस्तीफा

Fri, 05 Jul 2024 03:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jul 2024 03:06 PM IST
सार

Kirodi Lal Meena: किरोड़ी लाल मीणा से जेपी नड्डा से हुई चर्चा को लेकर बताया कि उन्होंने मुझसे इस्तीफा देने का कारण पूछा। जिस पर मैंने कहा कि 40-45 साल से जिस क्षेत्र में सेवाएं दे रहा हूं, न दिन देखा न रात, न गर्मी न सर्दी। वही लोग मेरे से विमुख हो गए, यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Rajasthan BJP Kirodi Lal Meena Met JP Nadda in Delhi Know Reason Behind Kirodi Lal Meena Resignation
किरोड़ी लाल मीणा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार में मंत्री रहे किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा देने के बाद आज शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। हालांकि, इस मुलाकात के बाद भी वह इस्तीफे की बात पर कायम हैं।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मैं ने अपना इस्तीफा बहुत पहले ही दे दिया था। लेकिन, सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी बीते दिन गुरुवार को दी थी। 
विज्ञापन


किरोड़ी लाल मीणा से जेपी नड्डा से हुई चर्चा को लेकर बताया कि उन्होंने मुझसे इस्तीफा देने का कारण पूछा। जिस पर मैंने कहा कि 40-45 साल से जिस क्षेत्र में सेवाएं दे रहा हूं, न दिन देखा न रात, न गर्मी न सर्दी। वही लोग मेरे से विमुख हो गए, यह मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। नैतिकता के नाते मंत्री पर छोड़ दिया, क्योंकि लोकसभा चुनाव में ऐसा करने की घोषणा की थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपने विधानसभा और संसदीय क्षेत्र में जीत नहीं दिला सका, इस्तीफा देने का सिर्फ यही कारण है। किसी से भी कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि, इस्तीफा वापस लेने की बात पर मीणा ने कोई साफ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह अलग बात है, फिर बताऊंगा तब बताऊंगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन




छह बार विधायक और दो बार रहे मंत्री
किरोड़ी लाल मीणा 6 बार के विधायक हैं और दूसरी बार मंत्री बने थे। इसके अलावा वे 2 बार सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। किरोडीलाल मीणा भजनलाल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग और श्रम नियोजन जैसे बड़े विभाग संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed