फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Bhajanlal government increased security of Shiv MLA Ravindra Singh Bhati

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ाई, तैनात रहेंगे इतने जवान

Fri, 03 May 2024 06:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 May 2024 06:38 PM IST
सार

Ravindra Singh Bhati: बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी के बाद राजस्थान सरकार ने सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है। बता दें कि राजपूत समाज ने शुक्रवार को भाटी के सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
Rajasthan Bhajanlal government increased security of Shiv MLA Ravindra Singh Bhati
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी के बाद भजनलाल सराकर ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। भाटी को दो PSO देने का फैसला किया गया है। वहीं, पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, धमकी के बाद राजस्थान में भाटी को सुरक्षा देने की मांग उठने लगी थी। समर्थकों ने भाटी को असामाजिक तत्वों से जान का खतरा बताते हुए जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन


भाटी की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर बाड़मेर एसपी ने आदेश जारी कर दिए हैं। बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने बताया, रविंद्र सिंह भाटी को सोशल मीडिया पर मिली धमकी के बाद उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ को (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) लगाया गया है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक दो पीएसओ सुरक्षा में तैनात रहेंगे। एक पीएसओ सादा वर्दी और दूसरा वर्दी में साथ रहेगा।
विज्ञापन


बता दें कि भाटी को धमकी देने वाले को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना ने बताया कि रोहित गोदारा कपूरीसर के नाम से धमकी भरी पोस्ट के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। इस पर मगाराम निवासी सारणों का तला आडेल पुलिस थाना रागेश्वरी की ओर से रोहित गोदारा नाम से फर्जी आईडी से धमकी देने की जानकारी सामने आई। इस पर बालोतरा पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर लिया। वहीं, थानाधिकारी रागेश्वरी ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में यह आया सामने
पुलिस की पूछताछ में मगाराम ने बताया कि वह बालोतरा में कपड़े का काम करता है तथा उसके मोबाइल में दो सिम लगी है। आरोपी ने फेसबुक व इंस्टाग्राम की तीन आईडी पहली मगाराम 04, दूसरी रोहित गोदारा कपुरीसर व तीसरी मुकेश उर्फ मगाराम 123 के नाम से बना रखी है। उसने रोहित गोदारा कपुरीसर के नाम की आईडी करीब 45 दिन पहले बालोतरा में बनाई थी।


इस पर रोहित गोदारा की फोटो इंटरनेट से लेकर लगाई थी। वहीं, गत 27 अप्रैल की शाम को घर से बालोतरा जाने के लिए बस से रवाना हुआ, तब सिणधरी व बालोतरा के बीच में उसने धमकी भरा कमेंट किया था। उसके बाद दो-तीन घंटे के भीतर ही मीडिया पर खबर आई तो उसने सारे पोस्ट डिलीट कर दिए तथा आईडी का नाम बदलकर गुमान सिंह जोधपुर कर दिया। इसके बाद रात्रि में उसने उस आईडी को भी डिलीट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed