{"_id":"67f0012af4b565d14d00e8c3","slug":"rajasthan-attendance-of-government-employees-will-be-taken-through-mobile-app-ias-to-all-officers-monitored-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अब मोबाइल एप से लगेगी सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी, IAS से लेकर सभी अफसरों पर रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अब मोबाइल एप से लगेगी सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी, IAS से लेकर सभी अफसरों पर रहेगी नजर
Fri, 04 Apr 2025 09:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 09:26 PM IST
सार
Mobile Attendance App: राजस्थान में अब IAS अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों की अटेंडेंस मोबाइल एप से होगी। इसमें ऑफिस आने और जाने के टाइम की भी मॉनिटरिंग होगी। प्रशासनिक सुधार विभाग ने प्रस्ताव मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अनुमोदन के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए मोबाइल एप आधारित अटेंडेंस सिस्टम लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत अब IAS अधिकारियों से लेकर सभी सरकारी कर्मचारियों को मोबाइल एप के माध्यम से अपनी हाजिरी दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
प्रशासनिक सुधार विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अनुमोदन के लिए भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही यह सिस्टम पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: RPSC की चारदीवारी से 300 मीटर परिधि क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू, जानें किन कामों पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
ऑफिस टाइमिंग होगी सख्त
नए नियमों के अनुसार, सभी कर्मचारियों को सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक कार्यालय में रहना अनिवार्य होगा। अटेंडेंस रिकॉर्डिंग के जरिए कर्मचारियों की समयबद्धता पर सख्त नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: जिंदा बम मामले में चार आरोपी दोषी करार, आठ अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा
पहले से किन विभागों में लागू है यह सिस्टम?
इस अटेंडेंस सिस्टम को पहले ही राज्य की बिजली कंपनियों, नगर निगमों, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और पशुपालन विभाग जैसे कुछ विभागों में लागू किया जा चुका है। अब इसे पूरे राज्य में लागू करने की तैयारी की जा रही है। सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ेगी और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता के साथ-साथ दक्षता भी आएगी।
यह भी पढ़ें: जयपुर में नगर निगम हेरिटेज की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन, लगाया ये आरोप
नियम सबके लिए समान होने चाहिए
वर्तमान में IAS अधिकारियों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य नहीं है, जबकि सचिवालय में RAS अधिकारियों और अन्य सरकारी कर्मचारियों को रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करनी होती है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ का कहना है कि जब सभी कर्मचारी अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज कराते हैं, तो IAS अधिकारियों के लिए भी यही नियम लागू किया जाना चाहिए। नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।