फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Ruckus in assembly over non-receipt of funds in Anuprati coaching scheme Congress walkout

राजस्थान विधानसभा: अनुप्रति कोचिंग योजना में पैसे नहीं मिलने पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने किया वॉकआउट

Mon, 10 Mar 2025 03:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 10 Mar 2025 03:28 PM IST
सार

Rajasthan Assembly News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अनुप्रति कोचिंग योजना का पैसा नहीं मिलने के मुद्दे पर विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस ने हंगामा कर दिया। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Ruckus in assembly over non-receipt of funds in Anuprati coaching scheme Congress walkout
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को अनुप्रति कोचिंग योजना का पैसा नहीं मिलने के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा और मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआउट कर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक रफीक खान के सवाल के जवाब में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि टारगेट के हिसाब से कोचिंग संस्थानों का चयन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि इस योजना का अध्ययन करने के लिए पंजाब सहित कई राज्यों के अधिकारी राजस्थान आए हैं और मौजूदा सरकार इसे अच्छी तरह चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय का बकाया भी मौजूदा सरकार ने चुकता किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप- छात्रों को अब तक नहीं मिला पैसा
इस जवाब से असंतुष्ट नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और विधायक रफीक खान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छात्रों को जून-जुलाई में ही भुगतान हो जाना चाहिए था, लेकिन अब तक एक पैसा नहीं दिया गया। उन्होंने सवाल किया कि इसमें देरी के लिए कौन जिम्मेदार है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री बोले- टारगेट बढ़ाकर 50,000 छात्रों को लाभांवित किया
मंत्री अविनाश गहलोत ने जवाब देते हुए कहा कि पहले 12,000 छात्रों को योजना का लाभ मिलता था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे बढ़ाकर 50,000 कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने टारगेट के हिसाब से पैसे का आवंटन किया है।

स्पीकर की नाराजगी, कांग्रेस का वॉकआउट
इस मुद्दे पर सदन में तीखी नोकझोंक हुई, जिस पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर सदन चलाना ही नहीं चाहते तो वे इसे स्थगित कर सकते हैं। इस बीच कांग्रेस विधायकों ने मंत्री के जवाब को अधूरा और भटकाने वाला बताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।


शिक्षा मंत्री का कांग्रेस पर हमला
वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने हिंदी मीडियम स्कूलों पर केवल अंग्रेजी का बोर्ड लटका दिया, लेकिन न तो शिक्षक दिए और न ही भवन बनाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कई छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ा और नामांकन में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed