फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly: Proceedings to Begin with Question Hour, Discussion on Industry & Environment Grants

Rajasthan Assembly: विधानसभा में प्रश्नकाल से होगी शुरुआत, उद्योग और पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा

Mon, 10 Mar 2025 11:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 10 Mar 2025 11:24 AM IST
सार

आज प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्रवाई शुरू होगी, जिसमें विधायकों को क्षेत्रीय समस्याएं उठाने का अवसर मिलेगा। इसके बाद उद्योग और वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा होगी।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly: Proceedings to Begin with Question Hour, Discussion on Industry & Environment Grants
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। इसके बाद शून्यकाल में विधायकों को अपने क्षेत्रों की समस्याओं को सदन में उठाने का अवसर मिलेगा। इस दौरान स्थगन प्रस्ताव, नियम 295 के प्रस्ताव और ध्यान आकर्षण प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी।

विज्ञापन


विधानसभा में सोमवार को उद्योग एवं वन एवं पर्यावरण विभाग की अनुदान मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक विकास को गति देना और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत बनाना है। इस संदर्भ में सदन में अहम बहस होने की संभावना है, जिसमें सरकार की नीतियों और योजनाओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार का ध्यान उद्योगों में निवेश को बढ़ावा देने और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर केंद्रित है। ऐसे में अनुदान मांगों के जरिए सरकार इन क्षेत्रों में सुधार और नए कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। राज्य की औद्योगिक नीतियों और पर्यावरणीय सुधारों से जुड़े इन अहम मुद्दों पर विधानसभा में क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed