फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly Elections 2023 polling team leaves Jaisalmer Dholpur Dausa and other districts

Rajasthan Election 2023: 199 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव के लिए रवाना होने लगे मतदान दल, जानें क्या है तैयारी

Fri, 24 Nov 2023 05:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 05:01 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में शनिवार (25 नवंबर) को विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर विभिन्न जिला मुख्यालयों से मतदान दलों की पोलिंग बूथों के लिए रवानगी शुक्रवार सुबह से शुरू हो गई। दोपहर बाद तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र में पोलिंग बूथों की कमान संभाल ली हैं। राजधानी जयपुर के उन्नीस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दल पोलिंग स्टेशन के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly Elections 2023 polling team leaves Jaisalmer Dholpur Dausa and other districts
राजस्थान चुनाव 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा की 200 सीटों में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतगणना तीन दिसंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया, प्रदेश में कुल 36 हजार 101 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 10 हजार 501 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्र में और 41 हजार 006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं। कुल 26 हजार 393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेब कास्टिंग करवाई जाएगी।

विज्ञापन


जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से इन मतदान केंद्रों पर निगरानी की जाएगी। प्रदेश भर में 65 हजार 277 बैलट यूनिट, 62 हजार 372 कंट्रोल यूनिट और 67 हजार 580 वीवीपैट मशीनें रिजर्व सहित मतदान कार्य में उपयोग की जाएंगी। शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए कुल 1 लाख 02 हजार 290 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 69 हजार 114 पुलिसकर्मी, 32 हजार 876 राजस्थान होमगार्ड, फॉरेस्ट गार्ड एवं आरएसी जवानों का बल तैनात किया गया है एवं सीएपीएफ की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


मतदान दलों को रवानगी से पूर्व राहत देते हुए निर्वाचन विभाग ने रवानगी स्थल पर विस्तृत व्यवस्था की है। टेबलों के साथ उचित बैठने की व्यवस्था की गई है और ईवीएम सहित सभी सामग्रियां टेबल पर ही सौंपी जा रही हैं। पोलिंग पार्टी को घूमने की जरूरत नहीं है। जलपान भी कराया जा रहा। महिलाएं, युवा और दिव्यांगजन पोलिंग पार्टी का हिस्सा बनकर बेहद खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा में मतदान को लेकर प्रशासन मुस्तैद
दौसा जिले में शनिवार सुबह सात बजे 1,235 मतदान बूथों पर होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। याद रहे कि राजस्थान में दौसा जिला सर्वाधिक संवेदनशील श्रेणी में भारत निर्वाचन विभाग द्वारा माना गया है, जिसके चलते अंतिम प्रशिक्षण सुबह आठ बजे शुरू हुआ और उसके बाद पोलिंग पार्टियां अपने-अपने गंतव्य स्थलों पर रवाना हो गईं। दौसा में पांच विधानसभा दौसा, सिकराय, लालसोट, महवा और बांदीकुई के लिए मतदान कल होना है।



दौसा जिला अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया, जिले में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 40 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। यह 40 कंपनियां जिले में 1,235 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान करवाएंगी। इसके बाद भी यदि कहीं मतदान में व्यवधान आएगा तो 15 मिनट के अंदर अतिरिक्त जाब्ता पहुंच जाएगा और शांतिपूर्वक मतदान करवाएगा। जिले की पांचों विधानसभाओं में कुल 11 लाख 97 हजार 662 मतदाता हैं, जिनमें छह लाख 35 हजार 735 पुरुष मतदाता, पांच लाख 61 हजार 923 महिला मतदाता और चार ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिले में 15 हजार 768 दिव्यांगजन मतदाता, 27 हजार 263 80 साल से अधिक आयु के, 329 लोग 100 साल से अधिक आयु के, 57 हजार 423 प्रथम बार वोट करने वाले युवा मतदाता और तीन हजार 288 सर्विस वोटर हैं। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार कस्वा ने बताया, 12 लाख के आसपास मतदाता कल अपने मतों का प्रयोग करते हुए राजस्थान में बनने वाली सरकार का भाग्य लिखेंगे।

जैसलमेर में पोलिंग पार्टियां रवाना
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर 25 नवंबर को मतदान होना है। मतदान को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय के एसबीके कॉलेज मैदान में अंतिम प्रशिक्षण के बाद सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता ने पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए।



सभी अधिकारियों को 25 नवंबर (शनिवार) को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के दिवस निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी मतदान अधिकारियों को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए कहा, वे 25 नवंबर को सुबह 5:30 बजे निर्धारित समय पर पोलिंग पार्टी एजेंट की मौजूदगी मॉक पोल अनिवार्य रूप से करवाएं। मॉक पोल के बाद सात बजे से वास्तविक मतदान करवाना चालू करवा दें। उन्होंने कहा कि मतदाता के मत की गोपनीयता बनी रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखें।

सुरक्षा के रहेंगे माकूल इंतजाम
जैसलमेर-पोकरण दोनों विधानसभाओं में मतदान के लिए 690 पोलिंग पार्टी रवाना हुईं। मतदान के लिए 690 मतदान बूथ बनाए गए हैं। जैसलमेर शहर में 30 व जैसलमेर ग्रामीण में 353 मतदान बूथ बनाए गए हैं। वहीं, पोकरण विधानसभा के लिए शहर में 15 व ग्रामीण क्षेत्र में 292 मतदान बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए जैसलमेर विधानसभा में 68 व पोकरण में 55 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं, दोनों विधानसभा में चार-चार एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, एरिया मजिस्ट्रेट, उड़न दस्ते, पुलिस मोबाइल टीम, ASP सहित चार हजार से भी ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। इनमें बीएसएफ, CRPF के जवान भी शामिल हैं। दोनों विधानसभा क्षेत्र की सभी पोलिंग पार्टियों को एसबीके कॉलेज मे आखिरी ट्रेनिंग देने के बाद एक साथ रवानगी दी गई है। रवानगी से पूर्व सभी पोलिंग पार्टियों को एक जगह से क्षेत्र वार मतदान सामग्री प्रदान की गई है। ताकि पोलिंग पार्टियों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

धौलपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक से रवाना हुए मतदान दल
सूबे की सरकार चुनने के लिए मतदान दल राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना हो गए। चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक, भयमुक्त एवं निडर संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर रवाना किया है।



जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया, 25 नवंबर को राजाखेड़ा, धौलपुर, बाड़ी एवं बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने बताया, चारों विधानसभा क्षेत्र में 928 मतदान केंद्र बनाये गए हैं। इनमें से 413 क्रिटिकल मतदान बूथ चिन्हित किए गए हैं। 318 मतदान केंद्र पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी। 98 मतदान केंद्र पर पैनी नजर रखने के लिए वीडियो ग्राफी की जाएगी। विधानसभा चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए विशेष प्रशिक्षण देकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ महिला कार्मिकों के बूथ बनाए गए हैं।

इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ दिव्यांगजन कार्मिकों का रहेगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में आठ लाख 77 हजार 682 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम के पिटारे में कैद करेंगे। मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक का रहेगा।

पोकरण में 306 बूथों पर होगी वोटिंग
विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदाता सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में 306 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 59 बूथ संवेदनशील श्रेणी में रखे गए हैं। जहां अतिरिक्त जाब्ता तैनात रहेगा। विधानसभा क्षेत्र में 2,23,881 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,19,045 पुरुष और 1,04,830 महिलाएं हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 की बात करें तो पोकरण विधानसभा क्षेत्र में कुल 88 प्रतिशत मतदान हुआ था।



50 प्रतिशत बूथ सीधे वेब कास्टिंग से जुड़ेंगे
इस विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत बूथ सीधे वेब कास्टिंग से जुड़े रहेंगे। यानी वहां का सीधा प्रसारण कलेक्टर, एसपी और कंट्रोल रूम में दिखाई देगा। इन सभी बूथों के बाहर यह लिखा भी होगा कि आप कैमरे की नजर में हैं। यह बूथ वेब कास्टिंग से जुड़ा हुआ है।

मतदान केंद्रों पर रहेंगी ये सुविधाएं
हर मतदान केंद्र पर छाया-पानी और व्हीलचेयर की व्यवस्था रहेगी। वहां एक बीएलओ तैनात रहेंगे, जो मतदाताओं को उनके वोटिंग केंद्र या फिर कमरा नंबर की जानकारी देंगे। हर बूथ केंद्र पर दो स्काउट गाइड भी तैनात रहेंगे। जो बुजुर्ग या फिर बीमार व्यक्ति को केंद्र तक पहुंचाने में मदद करेंगे। हर मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में मतदाताओं के अलावा किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी।


विधानसभा चुनाव के लिए इस बार सर्दी के मौसम में मतदान दलों को वोटिंग के दिन सुबह चार बजे से एक्टिव होना होगा। सुबह चार बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग कार्यालय से रिजर्व ईवीएम मिलेंगी। इसके अलावा सुबह 5:30 बजे से मॉक पोल शुरू हो जाएगा। इस दौरान यदि किसी प्रत्याशी का एजेंट नहीं आता है तो करीब 15 मिनट तक उसका इंतजार करना होगा। इसके बाद सुबह 5:45 बजे हर हालत में मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed