{"_id":"67e10fa86bc0503162008484","slug":"rajasthan-assembly-clash-between-opposition-leader-and-speaker-over-supplementary-question-congress-walk-out-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly: पूरक प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बढ़ी बहस, कांग्रेस ने वॉकआउट किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly: पूरक प्रश्न पर नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के बीच बढ़ी बहस, कांग्रेस ने वॉकआउट किया
Mon, 24 Mar 2025 01:31 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:31 PM IST
सार
विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और स्पीकर वासुदेव देवनानी के बीच जोरदार बहस हो गई। जूली प्रश्नकाल में बिजली से जुड़े एक सवाल पर पूरक प्रश्न पूछना चाहते थे। स्पीकर ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद कांग्रेस विधायक विरोध करते हुए वेल में आ गए और हंगामे और नारेबाजी के बाद वॉकआउट कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा में सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान जबरदस्त हंगामा हो गया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बिजली से जुड़े एक सवाल पर पूरक प्रश्न पूछने के लिए खड़े हुए लेकिन स्पीकर वासुदेव देवनानी ने यह कहते हुए अनुमति देने से मना कर दिया कि यह एक विधानसभा का सवाल है इसलिए इस पर आपका पूरक प्रश्न नहीं बनता। प्रांत का प्रश्न होता तो आप पूछते। जूली ने इसका विरोध किया तो देवनानी तैश में आ गए। देवानानी ने कहा कि मैं आपको जितना कॉपरेट कर रहा हूं आप लोग गलत फायदा उठा रहे हो। मैं आपको 3 बार पूरक प्रश्न पूछने की अनुमति दे चुका हूं। इस पर जूली बिफर गए और बोले कि आप सवाल पूछने की अनुमति देकर हम पर कोई अहसान नहीं कर रहे हो, यह विपक्ष का हक है। लेकिन स्पीकर ने अनुमति देने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया और अगला सवाल पुकार दिया। जूली ने इसका विरोध किया और कांग्रेस के विधायक जूली के समर्थन में अपनी सीटों से खड़े होकर वेल की तरफ आ गए।
ये भी पढ़ें: RBSE Board: राजस्थान में 12वीं कॉमर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा होगा, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित
स्पीकर इस पर आगबबूला हो गए। उन्होंने प्रतिपक्ष को चेतावनी देते हुए कहा कि आप आगे मुझसे मदद की कोई उम्मीद मत करना, आप आसन को इस तरह से डिक्टेट नहीं कर सकते। देवनानी ने तल्ख लहजे में कहा- मुझे कठोर कार्रवाई के लिए मजबूर मत करिए लेकिन प्रतिपक्ष के विधायक विरोध करते हुए वेल में उतर गए और फिर हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई।
विज्ञापन
देवानानी ने नेता प्रतिपक्ष को चेताते हुए कहा कि आप अपनी सीटों पर चले जाएं। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा सत्र में भी आखिरी में गड़बड़ हुई थी। आज भी आखिरी दिन है मुझे मजबूर मत करो कि आप लोगों को बाहर भिजवाना पड़े लेकिन प्रतिपक्ष की नारेबाजी नहीं रुकी। इस पर देवनानी ने बोला- अध्यक्ष क्या होता है यह रूलिंग करके आपको बताऊंगा। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन