फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly chaos:Spy Cam Row in Rajasthan Assembly: Congress Alleges Surveillance, Demands Explanation

Rajasthan Assembly Chaos: विधानसभा में जासूसी पर बवाल, कांग्रेस विधायकों ने पूछा- सदन में कैमरे किसने लगवाए?

Tue, 09 Sep 2025 03:36 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 09 Sep 2025 03:36 PM IST
सार

Rajasthan Assembly Chaos: राजस्थान विधानसभा में कैमरे से जासूसी के आरोपों पर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने पूछा कि कैमरे किसके कहने पर लगाए? टीकाराम जूली ने निजता के हनन का आरोप लगाया। स्पीकर पर दबाव, बीजेपी विधायक के बयान पर कांग्रेस वेल में उतर गई।

विज्ञापन
Rajasthan Assembly chaos:Spy Cam Row in Rajasthan Assembly: Congress Alleges Surveillance, Demands Explanation
राजस्थान विधानसभा में जासूसी कांड का गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan Assembly Chaos: राजस्थान विधानसभा में जासूसी के मुद्दे पर बवाल मच गया है। सदन में धर्म स्वतंत्रता विधेयक पर चर्चा से पहले नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कांग्रेस विधायकों की कैमरे लगाकर जासूसी करवाए जाने के आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। जूली ने पूछा कि विधानसभा के सदन में कैमरे लगाकर उनकी जासूसी करवाई जा रही है। जूली ने पूछा कि यह कैमरे किसके कहने पर लगवाए गए, इसकी जानकारी सदन को दी जाए। उन्होंने कहा कि हां पक्ष और न पक्ष में जो कैमरे लगवाए गए हैं उनका एंगल कांग्रेस विधायकों की तरफ ही है। जूली बोले कि सदन स्थगित होने के बाद विधायक क्या बात करते हैं, उन्हें इन कैमरों से सुना जा रहा है। जूली बोले कि जब सदन की लाइव कार्यवाही यूट्यूब पर प्रसारित हो रही है तो यह कैमरे किसलिए लगवाए गए हैं?

विज्ञापन

 
जूली ने कहा कि अगर कैमरे लगाए गए हैं तो इसकी रिकॉर्डिंग भी यूट्यूब पर जारी करो। जब सदन नहीं चल रहा हो तब भी आप हम पर नजर रखोगे यह तो गलत है। यह हमारी विधानसभा की परंपरा कभी नहीं रही। बिलों के उपर हम लोगों को नहीं बोलने दिया जाए, प्रश्न नहीं पूछने दिया जाए और हमारे उपर कैमरे लगाए जाएं यह तो गलत है। जूली ने पूछा कि यह कैमरे क्या हम लोगों से बात करके लगाए गए हैं, यह किस फंड से लगे हैं?
विज्ञापन

 
संसदीय कार्यमंत्री बोले हमें जानकारी नहीं, विधानसभा सचिवालय जानें
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल बोले कि विधानसभा में कैमरे लगाए जाने की जानकारी हमें नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा सचिवालय तय करता है। इसलिए इस बारे में कांग्रेस विधायक आपसे आपके चैंबर में जाकर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly clash: "किरोड़ी विपक्ष के पाले में', कांग्रेस और स्पीकर में भिडंत, मार्शलों से धक्का-मुक्की

स्पीकर की जानकारी बिना कौन लगा सकता है- राजेंद्र पारीक
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने कहा कि यह सत्ता पक्ष या प्रतिपक्ष की बात नहीं है। आज आप उधर हैं कल इधर भी होंगे। यह निजता का हनन है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही यूट्यूब पर प्रसारित करने की परंपरा रही है, लेकिन अलग से कैमरों की व्यवस्था करना गलत है। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्यमंत्री कह रहे हैं कि यह विधानसभा सचिवालय का काम है तो विधानसभा सचिवालय स्पीकर की अनुमति के बिना एक कील भी नहीं लगा सकता। पारीक ने देवनानी से कहा कि आप तत्काल व्यवस्था देकर इन कैमरों को हटवाएं।
 
'यह बेडरूम नहीं जो निजता का हनन हो'
बीजेपी के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सदन चल रहा है तब भी या स्थगित हो तब भी…ये इतना बड़ा हॉल है, किसी का बेडरूम या बाथरूम नहीं है, इसमें निजता कहां से आ गई। गर्ग बोले कि यह कैमरे क्यूं लगाने पड़े, इस पर भी विचार कीजिए।

 
इस पर पारीक बोले कि यह बाथरूम नहीं है यह हम भी जानते हैं, फिर भी हमारी निजता का हनन हो रहा है। यह घोर आपत्तिजनक है। इसके बाद कांग्रेस विधायक जोगेश्वर गर्ग से माफी मंगवाने की मांग को लेकर वेल में उतर गए। स्पीकर बोले कि कोई भी कुछ बोलेगा, व्यवस्था देना तो मेरा अधिकार है। लेकिन कांग्रेस विधायक जोगेश्वर गर्ग की टिप्प्णी पर माफी की मांग को लेकर अड़ गए। इसके बाद स्पीकर ने हो हंगामे के बीच ही बिल पर बहस शुरू करवा दी।

'रात को धरने पर कुकृत्य करते हैं, इसलिए कैमरे लगे'
बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कांग्रेस विधायकों के हंगामे के बीच कैमरों को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक यहां रात को धरना देते हैं और कुकृत्य करते हैं। इसलिए कैमरे लगाने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed