Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Approves Government Jobs for 235 Medal-Winning Athletes, 9 to Become DSPs

राजस्थान: पदक जीतने वाले 235 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नौ बनेंगे डीएसपी; 73 पैरा खिलाड़ी भी शामिल

Fri, 06 Nov 2026 08:31 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 06 Nov 2026 08:31 AM IST
सार

राजस्थान सरकार ने 235 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें नौ खिलाड़ी डीएसपी बनेंगे, जबकि 224 को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Rajasthan Approves Government Jobs for 235 Medal-Winning Athletes, 9 to Become DSPs
एसएमएस स्टेडियम राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल के मैदान पर पदक जीतकर राजस्थान का नाम रोशन करने वाले 235 खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इन खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर आउट ऑफ टर्न नियुक्ति देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इनमें नौ खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर नियुक्त किया जाएगा। वहीं, 224 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नौकरी मिलेगी। इस सूची में 73 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं।

विज्ञापन

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में गुरुवार को शासन सचिवालय में हुई राज्य स्तरीय समिति की सातवीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सामान्य और पैरा खिलाड़ियों से मिले 286 आवेदनों पर विचार किया गया। इनमें से 235 खिलाड़ियों के नियुक्ति प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। शेष 51 आवेदनों पर इस बैठक में स्वीकृति नहीं मिली।

विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: ओपन जेल में सजा काट रहा हत्यारा पहुंच गया थाईलैंड, जेल वार्डर ने कराई विदेश यात्रा; कैसे खुला मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी से कांस्टेबल तक, तीन श्रेणियों में नियुक्तियां

सरकार ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के आधार पर नियुक्तियों को तीन श्रेणियों में बांटा है। श्रेणी-ए में नौ खिलाड़ियों को डीएसपी बनाने के प्रस्ताव मंजूर हुए हैं। श्रेणी-बी में दो खिलाड़ियों को आबकारी विभाग में पेट्रोलिंग ऑफिसर और सब इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

सबसे अधिक 224 नियुक्तियां श्रेणी-सी में होंगी। इनमें खिलाड़ियों को लिपिक ग्रेड-द्वितीय, कांस्टेबल, आबकारी सिपाही, आबकारी आरक्षक और उप जेलर सहित अन्य पदों पर नौकरी मिलेगी। इन नियुक्तियों में 73 पैरा खिलाड़ी भी शामिल हैं। इससे साफ है कि सरकार ने पैरा खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी नौकरी के अवसर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

पहले 187 खिलाड़ियों को मिल चुकी है नौकरी

राज्य सरकार दिसंबर 2023 से अब तक 187 पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नियुक्ति दे चुकी है। अब 235 नए खिलाड़ियों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने से इस योजना के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। इस व्यवस्था का मकसद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान देने के साथ उनके भविष्य को रोजगार के जरिए सुरक्षित करना है।

वन विभाग में तैनात खिलाड़ियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने पर विचार

बैठक में वन विभाग में पहले से नियुक्त खिलाड़ियों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने सेवा के दौरान खिलाड़ियों को आ रही दिक्कतों और उनके समाधान के लिए कार्ययोजना पर विचार किया। इसके तहत नियमों में एक बार की छूट देकर जरूरत के अनुसार इन खिलाड़ियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने का प्रस्ताव भी चर्चा में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed