फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: After the incident in Kolkata, there is anger among the resident doctors, on strike in Jaipur-Ajmer

Rajasthan : कोलकाता की घटना के बाद प्रदेश में रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश, जयपुर और अजमेर में हड़ताल पर

Tue, 13 Aug 2024 12:34 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या किए जाने के बाद देशभर के डॉक्टरों में आक्रोश और गुस्सा देखा जा रहा है। मृतक महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने के लिए डॉक्टरों द्वारा प्रदेश के हर जिले में प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan: After the incident in Kolkata, there is anger among the resident doctors, on strike in Jaipur-Ajmer
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर कोलकाता में हुई घटना के बाद हड़ताल पर चले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बात सिर्फ बंगाल या राजस्थान की नहीं है, बात सुरक्षा और अधिकारों की है। हमारे यहां भी सुरक्षा का अभाव है। वादे बहुत किए जाते हैं पर सुरक्षा नहीं दी जाती। एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर का कहना था कि मरीज कैसे किसी डॉक्टर को थप्पड़ मार सकता है, उसके साथ बदतमीजी कर सकता है। सरकार सुरक्षा का वादा करे तो हम तुरंत प्रभाव से हड़ताल खत्म कर देंगे और काम पर वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन


अजमेर के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी उतरे हड़ताल पर

कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद आज अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की केजुअल्टी के बाहर डॉक्टर्स की ओर से प्रदर्शन किया गया। रेजिडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करते हुए इमरजेंसी यूनिट के बाहर विरोध जताया। 
विज्ञापन


रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलराज मीणा ने बताया कि कोलकाता में हमारी बहन के साथ जो घटना हुई, उसके विरोध में दूसरे दिन भी रेजिडेंट डॉक्टर्स के द्वारा अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सभी डॉक्टर कार्य बहिष्कार पर हैं लेकिन इमरजेंसी सेवाओं को चालू रखा गया है। मीणा ने बताया कि उनकी मांग है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई जांच की जाए। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed