फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Advocate Abhinav Bhandari complained to the police on BJP state president know what was the matter

Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अधिवक्ता अभिनव भंडारी ने की पुलिस में शिकायत, जानिए क्या था मामला

Fri, 11 Aug 2023 10:20 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Fri, 11 Aug 2023 10:20 AM IST
सार

राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर अधिवक्ता अभिनव भंडारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीपी जोशी ने भीलवाड़ा में पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसको लेकर उनकी शिकायत अधिवक्ता ने पुलिस में की है।

विज्ञापन
Rajasthan Advocate Abhinav Bhandari complained to the police on BJP state president know what was the matter
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ से सांसद सी पी जोशी को पुलिस के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करना महंगा पड़ गया। जिसको लेकर अधिवक्ता अभिनव भंडारी ने मालवीय नगर थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ पुलिस में शिकायत
दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने भीलवाड़ा में पुलिस के खिलाफ टिप्पणी करते हुए उन्हें शराबी और कुत्ता कहा था। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें  जोशी पुलिस पर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। जिसके आधार पर वकील अभिनव भंडारी ने मालवीय नगर थाने में पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि सीपी जोशी का बयान आम लोगों को भड़का सकता हैं, जिसके चलते दंगे भड़क सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed