फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan AAP leader Paliwal says on Bharatpur gangwar Ashok Gehlot proved to be failure as Home Minister

Rajasthan: भरतपुर गैंगवार पर AAP नेता पालीवाल बोले- बतौर गृह मंत्री फेल साबित हुए अशोक गहलोत

Wed, 12 Jul 2023 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

भरतपुर में गैंगस्टर कुलदीप सिंह जघीना की हथियार बंद पुलिस चालानी गार्डों की कस्टडी में बस में घुसकर फायरिंग कर हत्या करने और उसके साथी विजयपाल को गंभीर रूप से गोली मारकर घायल करने की घटना पर आम आदमी पार्टी ने ठीकरा सीएम गहलोत और कांग्रेस सरकार पर फोड़ा है।

विज्ञापन
Rajasthan AAP leader Paliwal says on Bharatpur gangwar Ashok Gehlot proved to be failure as Home Minister
आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने कहा, राजस्थान में लचर कानून व्यवस्था का एक उदाहरण देखने को मिला। वैसे पिछले साढ़े चार साल से प्रदेश की कानून व्यवस्था का जो बुरा हाल रहा, ऐसा कभी नहीं देखा गया। सीएम अशोक गहलोत ने अपनी कुर्सी बचाने के मोह में जनता पर ध्यान ही नहीं दिया। पूरे कार्यकाल में सीएम कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहे और बीजेपी मौन रहकर सब देखती रही। इसलिए अब आगामी चुनाव में जनता दोनों ही दलों के मंसूबों पर पानी फेरने वाली है।

विज्ञापन


नवीन पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में अफसरशाही हावी रही, जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध का बोलबाला रहा। लेकिन अब चुनावी मौसम में जब सीएम गहलोत ज्यादा ही सक्रियता दिखा रहे हैं, ऐसे में आज जिस तरह दिनदहाड़े पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग हुई उससे साफ़ हो गया कि अपराधियों में क़ानून और पुलिस का कोई ख़ौफ नहीं है। इतना ही नहीं श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने एक परिवार पर 15 दिनों में तीन बार हमला किया। पीड़ित परिवार ने 29 जून को इस बारे में पुलिस को सूचना भी दी थी। बावजूद इसके बेखौफ बदमाश परिवार पर हमला करने से नहीं चूके।
विज्ञापन


वहीं, कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपियों पर फायरिंग को लेकर भी नवीन पालीवाल ने कहा कि, आज अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो पुलिस की गिरफ्त में भी आरोपियों पर फायरिंग करने से नहीं चूक रहे हैं, जिससे प्रदेश की प्रदेश सरकार की बेहतर कानून व्यवस्था वाले दावों की कलई खुलती जा रही है। नवीन पालीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से सीएम गहलोत अब जनता के लिए योजनाओं की झड़ी लगा रहे हैं, उससे लगता है कि प्रदेश में 5 साल की नहीं 6 महीने की सरकार थी और अब ये सरकार ज्यादा दिन तक नहीं रहने वाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


'बीजेपी ने अभी तक जनता की सुध नहीं ली और न ही उनके सुख दुख में शामिल हुए'
आप के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक जनता की सुध नहीं ली और न ही उनके सुख दुख में शामिल हुए। वो आज कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर खुद को जनता के बीच एक्टिव दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। नवीन पालीवाल ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के बीजेपी द्वारा किसानों को देवतुल्य मानने वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। पालीवाल ने कहा कि अगर बीजेपी किसानों को देवतुल्य मानती है, तो सीपी जोशी बताएं कि अपनी मागों को लेकर किसानों को एक साल तक धरना क्यों देना पड़ा?

केंद्र सरकार की हठधर्मिता के कारण कई किसानों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी। पालीवाल ने कहा कि किसान विरोधी बीजेपी अब प्रदेश में किसान सम्मेलन करके किसानों का वोट हथियाना चाहती है लेकिन किसानों ने केंद्र सरकार का किसानों के प्रति रवैया देखा है जिसे किसान इतनी आसानी से भूलने वाला नहीं है। उसका हिसाब भी जनता बीजेपी से जरूर करेगी।

'कांग्रेस शासनकाल में बीजेपी चुप्पी साधकर भ्रष्टाचार में सरकार का समर्थन करती रही'
नवीन पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बीजेपी चुप्पी साधकर भ्रष्टाचार में सरकार का समर्थन करती रही। और अब चुनाव नजदीक देख दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करके फिर से लोगों को गुमराह में करने में जुट गए हैं। यही कारण है कि किसानों पर अत्याचार करने वाली बीजेपी अचानक किसान प्रेमी बनकर किसान सम्मेलन कर रही है। जबकि जिस कांग्रेस की सरकार ने पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार,बेरोजगार युवाओं, शिक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज किया आज उसी कांग्रेस की सरकार के मुखिया अशोक गहलोत भी जनता के लिए तरह-तरह की योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं।


लेकिन अब उनकी घोषणा करके वोट हथियाने की रणनीति पुरानी हो चुकी है और प्रदेश की जनता इन हथकंडों को अच्छे से समझती है। इसलिए जनता अब आम आदमी पार्टी के साथ है क्योंकि आम आदमी पार्टी निस्वार्थ भाव से जनता के बीच रहकर काम करती है। हर गरीब, युवा, बेरोजगार, महिलाओं की आवाज बन रही है और उनकी समस्याओं के लिए हर संभव कोशिश करती है। इसलिए जनता ने इस बार प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की ठान ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed