फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 8th board exam result will be released tomorrow at 12 noon

Rajasthan Education: 8वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम कल दोपहर 12 बजे होगा जारी, ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Tue, 16 May 2023 08:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 May 2023 08:19 PM IST
सार

राजस्थान बोर्ड के 8वीं क्लास के बच्चों का रिजल्ट 17 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में 13 लाख बच्चे बैठे थे। जिनका परीक्षा परिणाम का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

विज्ञापन
Rajasthan 8th board exam result will be released tomorrow at 12 noon
result - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की 8वीं बोर्ड परीक्षा, 2023 का परीक्षा परिणाम 17 मई को दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किया जाएगा। आठवीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 13 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया है। राजस्थान के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 मई से ग्रीष्मावकाश भी शुरू होगा। जो 23 जून तक रहेगा। राजस्थान बोर्ड की तरफ से 8वीं के छात्रों का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट https://rajshaladarpan.nic.in/SD3/Home/Public2/Default.aspx पर घोषित किया जाएगा। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन 17 मई को घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


एडमिट कार्ड सम्भाल कर रख लें
ऐसे में राज्य के 13 लाख छात्रों का इंतजार बुधवार को खत्म हो जाएगा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि आरबीएसई मई 2023 के तीसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है। अब बोर्ड ने रिजल्ट घोषित करने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। छात्रों को सलाह है कि वे अपना एडमिट कार्ड सम्भाल कर रख लें, ताकि रिजल्ट आते ही चेक किया जा सके।
विज्ञापन


21 मार्च से 11 अप्रैल तक हुआ था एग्जाम
8वीं बोर्ड परीक्षा 21 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक प्रदेश भर के 9500 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पिछले साल कुल 12.63 लाख छात्र कक्षा 8वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 94.97% लड़के और 96.30% लड़कियां ने परीक्षा पास की थी। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  •  राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
  •  होमपेज पर RBSE 8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  •  अब एक नया लॉगिन पेज लॉन्च होगा।
  •  स्टूडेंट अपना रोल नंबर या अन्य वांछित विवरण की एंट्री करें, जो सिस्टम में पूछा गया हो।
  •  रिजेक्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  •  रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed