फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 14-year-old girl became mother of two children aunt sold her due to fight between mother and father

Rajasthan Crime: 14 साल की लड़की बनी दो बच्चों की मां, मम्मी और पापा के झगड़े में बुआ ने बेचा, अब क्या हुआ?

Sat, 20 Jul 2024 07:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 07:25 AM IST
सार

राजधानी जयपुर में 14 साल की लड़की के दो बच्चों को जन्म देकर मां बनने का मामला सामने आया है। मम्मी और पापा के झगड़े के बीच बुआ ने उसको एक परिवार को बेच दिया। खरीद-फरोख्त के मामले में आरोपी बाप-बेटे को मुरलीपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Rajasthan 14-year-old girl became mother of two children aunt sold her due to fight between mother and father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त कर दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुरलीपुरा थाना पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार किया।आरोपी संदीप यादव और उसके पिता सतवीर को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि नाबालिग लड़की की बुआ ने ही करीब दो-तीन साल पहले दो लाख रुपये में सौदा कर दिया था। नाबालिग ने 14 साल की उम्र में दो बच्चों को जन्म दे दिया है। उस समय उसकी उम्र करीब 11 साल थी और अब 14 साल हो चुकी है। फर्जीवाड़ा कर दस्तावेजों में पीड़िता की उम्र 14 साल की जगह 24 साल कर दी गई।
विज्ञापन


डीसीपी जयपुर वेस्ट अमित कुमार ने बताया, नाबालिग के माता-पिता मजदूरी करते हैं। दोनों के बीच विवाद के चलते बालिका को बुआ को सौंप दिया गया था। बुआ ने बालिका को हरियाणा निवासी एक परिवार को दो लाख रुपये में बेच दिया था। उसके बाद नाबालिग को शोषण का शिकार बनाया गया।नाबालिग लड़की अब तक दो बच्चों को जन्म भी दे चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बालिका की खरीद-फरोख्त करने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी संदीप यादव और उसके पिता सतवीर को गिरफ्तार किया है।पूछताछ में सामने आया है कि बालिका को बालिग बताने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बालिका की खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी कि लगभग दो-तीन साल पहले उसकी बुआ ने बेच दिया था। नाबालिग से दो बच्चों का जन्म हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू की है। मामले में आरोपी पिता-पुत्र के साथ उसकी बुआ को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पक्ष ने बताया, शादी के प्रयोजन से नाबालिग को खरीदा गया था, लेकिन 11 साल की उम्र होने की वजह से शादी करवाना भी कानूनी तौर पर गलत है। यह एक संवेदनशील अपराध हुआ है। मासूम बच्ची के साथ गलत कृत्य किया गया है। दस्तावेजों में बच्ची की उम्र ज्यादा दिखाई गई है, ताकि कानून के दायरे से बचा जा सके। फर्जीवाड़ा करके दस्तावेजों में उम्र कम बताई गई, जिसका अनुसंधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed