फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan 14 Pakistan displaced became Indians in Jaipur

Rajasthan: 14 पाक विस्थापित बने भारतीय, बोले- पाकिस्तान में हिंदुओं को काफिर कहकर करते थे प्रताड़ित

Wed, 05 Jul 2023 04:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 04:35 PM IST
सार

जयपुर जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को 14 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया गया। भारतीय नागरिक बनने पर पाक विस्थापितों के चेहरे खिल गए। उन्होंने कहा कि हमने पाकिस्तान में अत्याचारों का बुरा दौर देखा है, लेकिन आज भारतीय नागरिक बनने पर हम सब बेहद खुश हैं। इस अवसर पर निमित्तेकम संस्था के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajasthan 14 Pakistan displaced became Indians in Jaipur
14 पाक विस्थापित बने भारतीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिला कलक्ट्रेट में बुधवार को 82 साल के नानकराम की आंखें उस वक्त छलक आईं, जब कई साल के इंतजार के बाद उन्हें भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने 14 पाक विस्थापितों को नागरिकता प्रमाण-पत्र सौंपे।

विज्ञापन


सती बाई के साथ ही कमल कुमार (52), सुनिता बाई (52), महेश कुमार (51), सती बाई (71), मीना (45), हेमलता (45), नख्ता राम (65), पृथ्वीराज (41) और साईबी देवी (63) को भी भारतीय नागरिकता प्रमाण-पत्र की सौगात मिली।
विज्ञापन




नागरिकता प्रमाण-पत्र मिलने के बाद महेश कुमार ने जिला प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि आज कई साल का लंबा इंतजार खत्म हुआ है। आज हम फक्र के साथ कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं। वहीं, पृथ्वीराज ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। नागरिकता का प्रमाण नहीं होने के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब भारतीय नागरिकता मिलने के बाद न केवल उन्हें पहचान मिली है, बल्कि अब सरकारी योजनाओं की मदद से वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कलेक्टर ने भारतीय नागरिकता हासिल करने वाले सभी पाक विस्थापितों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिला प्रशासन नागरिकता के आवेदनों पर प्राथमिकता से नियमानुसार कार्रवाई कर प्रमाण-पत्र जारी करता है। ताकि आवेदक को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed