फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: 108–104 Ambulance Strike Deferred, Services to Continue Till December 31

Ambulance Strike: 108–104 एम्बुलेंस सेवा की हड़ताल टली, 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित की

Mon, 29 Dec 2025 04:01 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 29 Dec 2025 04:01 PM IST
सार

Rajasthan: 108 और 104 एम्बुलेंस सेवा की हड़ताल स्थगित कर दी गई है। कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत के बाद सेवाएं 31 दिसंबर तक सामान्य रहेंगी।

विज्ञापन
Rajasthan: 108–104 Ambulance Strike Deferred, Services to Continue Till December 31
एम्बुलेंस सेवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजस्थान में 108 और 104 एम्बुलेंस सेवाओं की रविवार रात 12 बजे से प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। अधिकारियों से बातचीत और टेंडर शर्तों में आंशिक संशोधन के बाद राजस्थान एम्बुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल को 31 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की 104 एम्बुलेंस सेवा के टेंडर की आरएफपी का शुद्धिपत्र रविवार को प्राप्त हुआ है। इसके तहत 31 दिसंबर को कंपनियों द्वारा प्री-बिड सबमिशन किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों से जुड़ी शर्तों पर चर्चा होगी। इसी कारण हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार से 31 दिसंबर तक एम्बुलेंस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। गौरतलब है कि टेंडर में कर्मचारियों की मांगें शामिल न होने से नाराज यूनियन ने हड़ताल का ऐलान किया था।

विज्ञापन

यह भी पढें- अरावली पर घमासान: सरकार का ऐलान; अवैध खनन पर आज से 20 जिलों में अभियान, इधर कांग्रेस का आंदोलन हुआ और तेज

विज्ञापन

वर्तमान में प्रदेश में 1094 एम्बुलेंस 108 सेवा और 600 एम्बुलेंस 104 सेवा के तहत संचालित हैं, जिनका संचालन मॉडर्न इमरजेंसी सर्विसेज लिमिटेड कर रही है। करीब 3 हजार कर्मचारियों को वर्तमान में 12,730 रुपये वेतन मिलता है। यूनियन वेतन में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी, हर साल 10 प्रतिशत इंक्रीमेंट और 12 घंटे के बजाय 8 घंटे की ड्यूटी की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed