फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajastha Weather Update IMD Issued Rain Alert Temperature Drops in Eastern Rajasthan News in Hindi

Rajasthan Weather: आज कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बदरा, पूर्वी राजस्थान में तापमान गिरा; अलर्ट जारी

Thu, 04 Jul 2024 09:21 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Jul 2024 09:21 AM IST
सार

Rajasthan Weather Today: पूरे राजस्थान में मानसून पहुंच चुका है। आज देर शाम जयपुर में मौसम बदला। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रात तक जारी रही। बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह वाहन पानी में फंस गए। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक आज फिर जोरदार बारिश होगी।

विज्ञापन
Rajastha Weather Update IMD Issued Rain Alert Temperature Drops in Eastern Rajasthan News in Hindi
राजस्थान में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून झूमकर बरस रहा है। बारिश की मेहरबानी से पूर्वी राजस्थान में तापमापी पारा सामान्य से नीचे आ चुका है। जबकि पश्चिमी राजस्थान गर्मी और उमस से जूझता रहा। मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में सामान्य से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


बुधवार को राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। जयपुर में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तूफानी बारिश में लगभग तीन इंच पानी गिरा। बारिश से हुए जलभराव के कारण शहर की प्रमुख सड़कों पर घंटों जाम लगा रहा। मौसम विभाग ने आज जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभागों में बारिश होने की चेतावनी दी है। अलवर, भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्वी इलाका रहा ठंडा
प्रदेश में हुई इस बारिश के कारण पूर्वी राजस्थान के इलाकों में तापमापी पारा जबर्दस्त तरीके से गिर गया। वहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रहा। दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। श्रीगंगानगर में तो तापमापी पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। गंगानगर सबसे गर्म शहर रहा। इससे सटे इलाकों में भी पारा हाई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed