{"_id":"69d0f8a5e92f1ac273051cac","slug":"pushkar-lake-news-pushkar-gets-mega-makeover-under-brahma-corridor-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pushkar Lake News: पुष्कर बनेगा वर्ल्ड-क्लास तीर्थ; ब्रह्म कॉरिडोर के साथ घाटों का मेगा मेकओवर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pushkar Lake News: पुष्कर बनेगा वर्ल्ड-क्लास तीर्थ; ब्रह्म कॉरिडोर के साथ घाटों का मेगा मेकओवर शुरू
Sat, 04 Apr 2026 05:10 PM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Sat, 04 Apr 2026 05:10 PM IST
सार
Pushkar Lake News: तीर्थराज पुष्कर में ब्रह्मा कॉरिडोर प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत घाटों का मेगा मेकओवर किया जाएगा। प्रोजेक्ट में क्या-क्या सुविधाएं यहां विकसित होंगी पढिए इस रिपोर्ट में...
विज्ञापन
पुष्कर का कायाकल्प होगा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pushkar Lake News: दुनिया के इकलौते ब्रम्हामंदिर वाले तीर्थराज पुष्कर को वर्ल्ड-क्लास धार्मिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ब्रह्म कॉरिडोर प्रोजेक्ट के साथ यहां के घाटों का मेगा मेकओवर शुरू हो गया है, जिसके तहत सरोवर क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं और हेरिटेज लुक के साथ विकसित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
सरकार की प्राथमिकता है कि पुष्कर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक वर्ल्ड-क्लास अनुभव मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए घाटों, सरोवर और आसपास के क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं के साथ हेरिटेज लुक में विकसित किया जा रहा है।
राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट प्रोजेक्ट 4 के तहत चल रहे कामों को ब्रम्हा कॉरिडोर प्रोजेक्ट की थीम से जोड़ा जा रहा है। मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य “व्हाइट थीम” में हों, ताकि पूरे क्षेत्र में एकरूपता और भव्यता नजर आए।
विज्ञापन
यह भी पढें- Rajasthan News: केंद्र सरकार पर भड़के गोविंद डोटासरा, बोले- पूरे देश में बीजेपी का शासन फेल
घाटों पर बनेंगे चेंजिंग रूम
इस प्रोजेक्ट में पुष्कर सरोवर के घाटों पर चेंजिंग रूम, एंटी-स्किड सीढ़ियां, रैम्प, साइनेज और स्टोन स्क्रीनिंग जैसे काम करवाए जाने है। खासतौर पर ब्रह्मा घाट, जनाना घाट और गऊ घाट को प्राथमिकता देते हुए बरसात से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए धौलपुर पत्थर की जालियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं घाटों पर लगने वाली बेंचों पर पुष्कर की धार्मिक महिमा से जुड़े श्लोक अंकित किए जाएंगे, जिससे सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।
लाइटिंग इंस्टॉलेशन भी की जाएगी
रात के समय आकर्षण बढ़ाने के लिए घाटों पर फसाड लाइटिंग को और बेहतर बनाया जाएगा। सप्तऋषि घाट क्षेत्र में खास लाइटिंग इंस्टॉलेशन लगाया जाएगा, जिससे पुष्कर की खूबसूरती रात में भी निखर कर सामने आए। पुष्कर सरोवर के आसपास सफाई, संरचना सुधार और सौंदर्यीकरण के विशेष काम भी किए जा रहे हैं। जयपुर घाट स्थित आरटीडीसी होटल की मरम्मत, सरोवर की छतरियों का जीर्णोद्धार और गऊ घाट के पुनरुद्धार को प्राथमिकता में रखा गया है।

Dausa: दौसा में कल से होगी सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा, 24 केंद्रों पर 17 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल