{"_id":"64ac339f910960b02d02b657","slug":"politics-union-jal-shakti-minister-challenged-cm-gehlot-shekhawat-says-misleading-the-public-on-ercp-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने CM गहलोत को दी चुनौती, शेखावत बोले- ERCP पर जनता को भ्रमित कर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने CM गहलोत को दी चुनौती, शेखावत बोले- ERCP पर जनता को भ्रमित कर रहे
Mon, 10 Jul 2023 10:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Jul 2023 10:07 PM IST
सार
Shekhawat-Gehlot On ERCP Issue: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईआरसीपी के मुद्दे पर सीएम अशोक गहलोत को खुली चुनौती दी है। शेखावत ने कहा, सीएम केवल झूठ की राजनीति कर रहे। दम है तो अपने अधिकारियों, वकीलों और मीडिया को मेरे सामने लाकर स्पष्ट करें।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत और सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवाई माधोपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुले तौर पर सीधी चुनौती दी है। कड़े शब्दों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि ईआरसीपी मुद्दे पर मुख्यमंत्री गहलोत केवल और केवल झूठ की राजनीति कर रहे हैं। अगर उनमें दम है तो वह उनके अधिकारियों, वकीलों और मीडिया को मेरे सामने ले आएं और स्पष्ट करें की केंद्र सरकार किस तरह से इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं कर रही।
विज्ञापन
शेखावत ने सवाई माधोपुर में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनता में केवल भ्रम फैला रहे हैं और जनता को ईआरसीपी के माध्यम से पेयजल नहीं, बल्कि आंखों से आंसू निकालने का काम कर रहे हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के शिवम मैरिज गार्डन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान केंद्रीय मंत्री के तेवर बेहद कड़े दिखाई दिए। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का अब यह नैतिक दायित्व है कि वह जनता के बीच जाए और ईआरसीपी मामले की असलियत को उजागर करें। ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर दो दिवस तक चली विजय संकल्प बैठक के मामले पर भी उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी आने वाले समय में भाजपा पूरी तरह से एकजुट होकर राजस्थान से कांग्रेस का सफाया करेगी और प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि गहलोत सरकार के कुशासन का अंत अब बहुत नजदीक हैं। ऐसे में जनता को भी अब कमर कस कर तैयार हो जाना चाहिए।