{"_id":"64706003c96c30d5040d3607","slug":"politics-satish-poonia-says-full-time-home-minister-in-rajasthan-and-not-acb-dg-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: पूनिया बोले- राजस्थान में पूर्णकालिक गृहमंत्री और ACB-DG नहीं, योजना भवन में भ्रष्टाचार की जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: पूनिया बोले- राजस्थान में पूर्णकालिक गृहमंत्री और ACB-DG नहीं, योजना भवन में भ्रष्टाचार की जांच हो
Fri, 26 May 2023 01:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 01:00 PM IST
सार
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि जिस प्रदेश में पूर्णकालिक गृह मंत्री न हो, और न ही ACB जैसे महत्वपूर्ण विभाग में पूर्णकालिक DG हो, उस प्रदेश में भ्रष्टाचार तो होना ही है। इसलिए योजना भवन के बेसमेंट की अलमारी में मिले करोड़ों रुपये कैश और सोने के मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से हो पाएगी, इसमें आशंका है। इसलिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पत्र लिखकर मांग की है कि केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन
उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया ने बयान जारी कर कहा, आखिर सीएम की ऐसी क्या मजबूरी है कि डिपार्टमेंट में सक्षम अधिकारियों के होते हुए भी ACB में पूर्णकालिक DG की नियुक्ति नहीं कर रहे? राजस्थान में अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश की जनता ने किसी बात की सबसे ज्यादा पीड़ा झेली है, तो वो भ्रष्टाचार है।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की गंगा ने जिस तरीके से तांडव किया है, मुझे लगता है राजस्थान के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अभी मुख्यमंत्री की नाक के नीचे सचिवालय के पीछे योजना भवन में बड़ी संख्या में नकदी और सोना मिलना इस बात का प्रमाण है कि किस कदर भ्रष्टाचार ने घुसपैठ कर रखी है। लेकिन ये भ्रष्टाचार की घुसपैठ क्यों नहीं होगी?
विज्ञापन
राजस्थान में माफियाओं और अपराधियों का राज है। प्रदेश में पिछले काफी अरसे से कोई भी पूर्णकालिक गृहमंत्री नहीं है। मुख्यमंत्री ने ही गृहमंत्री का चार्ज ले रखा है। वह किसी और को गृहमंत्री नहीं बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह केंद्रीय एजेंसी से ही करवाएं जांच...
सतीश पूनिया ने कहा कि सचिवालय के पास योजना भजन की घटना पर पुलिस के अधिकारी, डीजीपी, मुख्य सचिव प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, लेकिन जो भ्रष्टाचार की जांच करने वाली एसीबी एजेंसी है, उसका कोई अधिकारी मौजूद नहीं होता है। पूर्णकालिक गृहमंत्री नहीं है यह तो समझ में आता है, लेकिन एसीबी के लिए डीजी स्तर का कोई सक्षम अधिकारी नहीं है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इतने बड़े भ्रष्टाचार के मामले के एपिसोड की जांच कौन सी एजेंसी करेगी और कितने निष्पक्ष तरीके से करेगी? इसलिए राज्य सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा होता है। पूनियां बोले, इसलिए मैंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पत्र लिखकर मांग की है कि इस भ्रष्टाचार और घोटाले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से करवाएं।