फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Politics Changes in Rajasthan Congress organization list of 47 divisional and district in-charges released

Politics: राजस्थान कांग्रेस संगठन में बदलाव, 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी, सबसे ज्यादा OBC वर्ग से

Wed, 26 Mar 2025 10:00 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Mar 2025 10:00 AM IST
सार

Rajasthan Congress Organization: राजस्थान कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़े बदलाव की पहल कर दी है। इसके तहत 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इनमें सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग से 18 नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Politics Changes in Rajasthan Congress organization list of 47 divisional and district in-charges released
कांग्रेस संगठन में बदलाव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस में संभाग और जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं। संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।  प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने 47 संभाग और जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें कुछ जगह पर प्रभारी हटाए गए हैं। वहीं कई प्रभारियों को इधर से उधर लगाया गया है।

विज्ञापन


नई नियुक्तियों में जातिगत और स्थानीय समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। सूची में सबसे ज्यादा 18 ओबीसी वर्ग से हैं। इसमें नौ विधायकों को नौ पूर्व विधायकों को भी जिम्मेदारी दी गई है। महिलाओं को भी प्रभारी के पद पर लगाया गया है। इसमें आठ प्रभारी शामिल हैं। वहीं, दो अल्पसंख्यक चेहरों को संभाग और जिला प्रभारी के पद पर नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री ने किया पचपदरा-बागुंडी राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण, काम में देरी पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही एसी-एसटी वर्ग से नौ और जनरल कैटेगरी के बने नौ प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुछ प्रभारियों को यथावत भी रखा गया है। पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा का कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए हर कदम उठाया जाएगा। जो नेता सक्रिय रहेगा और पार्टी के लिए काम करेगा, उसे ही अब मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: मुगल बादशाह को भारत आने का मिला था न्योता? जानें क्या कहते हैं राजस्थान के इतिहासकार

गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर के कांग्रेस वॉर रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की अध्यक्षता में बड़ी बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में रंधावा ने बयान दिया था कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी होगी। इसी के तहत यह नियुक्तियां की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed