फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   PMLA Court Sends Mohammed Sadeeq to Three-Day ED Custody

Rajasthan News: बीकानेर धर्मांतरण केस में मोहम्मद सादिक PMLA कोर्ट में पेश, ईडी को मिली 3 दिन की रिमांड

Thu, 04 Dec 2025 05:11 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 04 Dec 2025 05:11 PM IST
सार

बीकानेर में धर्मांतरण का रैकेट चला रहे जमीयत अहले हदीस ट्रस्ट के संचालक मोहम्मद सदीक को आज ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश कर 3 दिन की रिमांड ले ली ।

विज्ञापन
PMLA Court Sends Mohammed Sadeeq to Three-Day ED Custody
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 जयपुर की विशेष पीएमएलए अदालत ने 3 दिन की रिमांड मंजूर की

विज्ञापन

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर से धर्मांतरण का रैकेट चला रहे पूर्व पार्षद और मौलवी मोहम्मद सदीक उर्फ सादिक़ खान को आज पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने  उसे ईडी को तीन दिन की रिमांड पर सौंप दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जयपुर ज़ोनल कार्यालय ने अलफुर्कान एजुकेशनल ट्रस्ट (AET), बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद सदीक उर्फ सादिक़ खान को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत गिरफ्तार किया है। ईडी के अनुसार, गिरफ्तारी उन आरोपों के आधार पर की गई है जिनमें सार्वजनिक दान की व्यवस्थित हेराफेरी, व्यापक नकद आधारित आपराधिक गतिविधियां, संदिग्ध विदेशी संपर्क तथा कट्टरपंथ और अवैध नेटवर्क से जुड़े व्यवहार शामिल हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज 4 दिसंबर 2025 को जयपुर स्थित माननीय विशेष (PMLA) अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की अगली पड़ताल के लिए मोहम्मद सदीक को 3 दिन की ईडी कस्टडी (6 दिसंबर 2025 तक) प्रदान की है। ईडी अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर मामले में आगे की जांच करेगी।


यह भी देखें- Jodhpur Sonic Boom: जब तेज धमाके ने फैला दी दहशत.. लोग घरों निकले, लेकिन सच तो कुछ और ही था

विज्ञापन

गौरतलब है, मोहम्मद सादिक बीकानेर में ‘जमीयत अहले हदीस’ नामक एक एनजीओ का संचालन करता है और इससे पहले वह ‘अल फुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट’ का अध्यक्ष भी रह चुका है। ईडी की जांच में यह बात सामने आई है कि सादिक कई ट्रस्टों और संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था। विभिन्न ट्रस्टों से जुड़े करीब 20 बैंक खातों का संचालन वही करता था, जिनमें करोड़ों रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ है। जांच में यह भी पाया गया है कि उसके ट्रस्टों को विदेश से कई व्यक्तियों द्वारा फंडिंग की गई थी। ईडी टीम ने छापेमारी के दौरान अहम दस्तावेजों और कई डिजिटल सबूतों को जब्त किया है, जिनकी जांच फिलहाल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed