फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Piyush Goyal Says dark days of Emergency have passed but no change mindset of Congress

Piyush Goyal In Jaipur: 'आपातकाल का वो काला दिन गुजर गया, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में परिवर्तन नहीं आया'

Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

जयपुर के मानसरोवर स्थित मॉडर्न स्कूल में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आपातकाल के बाद साल 1977 में देश की जनता ने कांग्रेस को हराकर आइना दिखाकर खुदको आपातकाल से स्वतंत्र किया। आने वाले समय में भारत विश्व में तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।

विज्ञापन
Piyush Goyal Says dark days of Emergency have passed but no change mindset of Congress
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जयपुर शहर के मानसरोवर स्थित विद्यालय में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रहे। कार्यक्रम में आए मंचासीन सभी अतिथियों का साफा और दुपट्टा पहनाकर उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। प्रबुद्ध जन सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का स्वागत जिलाध्यक्ष राघव शर्मा अपने जोशीले भाषण के साथ स्वागत अभिनंदन किए।

विज्ञापन


प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कहा, बिना कोई कानूनी प्रक्रिया के RSS के स्वयंसेवकों को बिना वजह जेल में कई महीनों तक बंद कर दिया गया था। संपूर्ण देश की जनता में आत्मविश्वास खत्म सा होता दिख रहा था। ऐसी क्या शर्मिंदगी थी, जिसके कारण इंदिरा गांधी ने इंदिरा नेहरू गांधी की जगह अपने नाम में से नेहरू हटा दिया। यह सभी कार्यकर्ताओं का विचारणीय प्रश्न है।
विज्ञापन




केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आपातकाल देश में एक ऐसा दौर था कि मानो देश को वापस किसी ने जकड़ लिया हो, वापस किसी के अधीन हो गया हो। जब इमरजेंसी लागू की गई, उससे कुछ साल पहले ही देश आजाद हुआ था। उस समय में रहे लोगों को निश्चित ही लगने लगा था कि देश वापस आधीन हो गया है। आपातकाल के दौरान देश की छवि संपूर्ण विश्व में किरकिरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष गोयल ने कहा, इसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार कांग्रेस सरकार रही है। देश के एक लाख चालीस हजार से अधिक कार्यकर्ताओं और राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को बिना वजह जेलों में डाल दिया गया, यातनाएं दी गईं। ये वह दिन थे, जिन्हें हमें कभी भूलना नहीं चाहिए। कहा गया कि जो इतिहास से सबक नहीं सीख सकते, वह कभी सफल नहीं हो सकते। जिस कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में सहयोग दिया, वहीं कांग्रेस आगे चलकर भी देश की जनता को प्रताड़ित करेगी करेगी। ऐसा कभी भारतवर्ष के लोगों ने सोचा भी नहीं था।

कांग्रेस आज भी देश को आजादी के 75 साल होने के बावजूद भी उन्हें पद चिन्हों पर चल रही है, जिनको महात्मा गांधी ने कांग्रेस को आगाह किया था। लेकिन यह कांग्रेस आज भी  नहीं सुधरी है और वही कार्य कर रही है, जो देश हित में नहीं है। कांग्रेस को सिर्फ सत्ता का मोह है, इनकी नीतियां देश की जनता के हित में बिल्कुल भी नहीं हैं।

जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की जनता के हित में लाठियां खाई...
पीयूष गोयल ने कहा, उसी आपातकाल के दौरान देश की जनता के हित में जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने देश की जनता के हित में लाठियां खाई, जेल गए। लेकिन कांग्रेस की अनीति को स्वीकार नहीं किया। विदेशों में बातें होने लगी थी इंदिरा इज इंडिया इंडिया इज इंदिरा। कांग्रेस की सोच कभी जनता को सम्मान देने की रही ही नहीं। और आज भी वही स्थिति वही ढर्रे पर चलने वाले कांग्रेस के राहुल गांधी को सजा सुनाई गई ओबीसी पिछड़ा वर्ग जाति के लिए उन्होंने जैसा कहा उसका अपमान किया लेकिन माफी नहीं मांग सके जिसके चलते सजा हुई।

पीयूष गोयल ने कहा, कांग्रेस की सोच एक सामान्य व्यक्ति की सोच नहीं है वे अपने आपको अलग समझते हैं। वीवीआईपी से भी ऊपर समझते हैं। आज के परिपेक्ष में हम निर्णय लेते हैं, तो इतिहास के पन्नों को हमें कभी भूलना नहीं चाहिए, जो इतिहास हमें शिक्षा देता है सिखाता है। यदि हम उसे नजर अंदाज करें तो उसका भुगतान निश्चित ही हमें भरना होता है। 



आपातकाल का वो काला दिन बीत गया गुजर गया, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता में कोई परिवर्तन नहीं आया। लेकिन संघ और जनसंघ के प्रयासों के चलते देश को देश के ही गद्दारों से मुक्त कराया गया, यह जानकारी निश्चित ही देश के हर नागरिकों को होनी चाहिए। कांग्रेस आज भी अपने मूल स्वरूप को हमेशा छिपाने में लगी रहती है, लेकिन कांग्रेस को यह समझ लेना चाहिए कि यह जनता अब मूर्ख नहीं बनने वाला वाली, अब लोग समझदार और कांग्रेस के झूठे बहकावे में नहीं आने वाली है।

पीयूष गोयल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले नौ साल में देश को बहुत ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है। ऐसे लीडर जो सिर्फ देश में ही नहीं, वरन संपूर्ण विश्व में छाए हुए हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा, विपक्ष के बड़े-बड़े नेताओं को बिना वजह जेल में डाल कई लोगों को नजरबंद कर दिया गया था। ऐसा काला दिवस देश के लिए बहुत ही अपमानजनक रहा। ऐसी कांग्रेस की प्रधानमंत्री सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ जाकर ऐसा कुकृत्य किया था।

सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा, हमें इतिहास हमेशा याद रखना चाहिए कांग्रेस ने भारत देश के साथ अनीति को अपनाया, जिससे देश के करोड़ों लोगों को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ा। हमें उस इमरजेंसी के हालात को आज की जनता के सामने रखना चाहिए, जिससे कांग्रेस का कुरुख जनता के सामने हमेशा रहे। कांग्रेस की विचारधारा हमेशा ही देश को बर्बाद करने की रही है और इनके नेता झूठी मोहब्बत की दुकान लगाने का प्रयास कर रहे हैं।


सांसद रामचरण बोहरा ने कहा, कांग्रेस ने देश में आपातकाल लागू किया था उस समय कांग्रेस का जो स्वरूप था, वही स्वरूप कांग्रेस का आज भी देश के प्रति है। आज भी कांग्रेस जब-जब सत्ता में रही, तब तक जनता के साथ तानाशाही कर भ्रष्टाचार चरम पर रहा। हमेशा से कांग्रेस हिंदू विरोधी सरकार रही है। जयपुर शहर प्रभारी नारायण पंचारिया ने कहा, एक अध्यादेश के नाम पर देश के लोकतंत्र की हत्या कर दी गई थी। ऐसी कांग्रेस कहती है कि हमें इस देश की सत्ता में आना है। ऐसी कांग्रेस को इस देश की सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। जिला मीडिया प्रभारी सुमित श्रीमाल ने बताया, कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर, विधायक अशोक लाहोटी, शहर प्रभारी नारायण पंचारिया, सह प्रभारी नरेश बंसल, राजेंद्र सिंह, उप महापौर पुनीत कर्णावत, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा और पदाधिकारीयो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed