{"_id":"689d5f5cafe5cc8b430fdf57","slug":"paper-leak-scandal-hanuman-beniwal-accuses-previous-governments-targets-congress-for-disrupting-protest-jaipur-news-c-1-1-noi1422-3284912-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेपर लीक में पूर्ववर्ती सरकारों की मिलीभगत, बेनीवाल का कांग्रेस पर वार, धरना बिगाड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेपर लीक में पूर्ववर्ती सरकारों की मिलीभगत, बेनीवाल का कांग्रेस पर वार, धरना बिगाड़ने का आरोप
Thu, 14 Aug 2025 09:58 AM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:58 AM IST
सार
एसआई भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर पिछले तीन महीनों से धरने पर बैठे आरएलपी सुप्रीमो ने कल धरना स्थल से कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर धरने को संबोधित करते सांसद हनुमान बेनीवाल
विस्तार
पुलिस एसआई भर्ती 2021 को रद्द करने और राजस्थान लोक सेवा आयोग के पुनर्गठन की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर पिछले तीन महीनों से अधिक समय से धरना जारी है। बुधवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में हुई एसआई भर्ती में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें तत्कालीन सरकार के मुखिया के करीबी लोग भी गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं ने धरने में अराजकता फैलाने की कोशिश की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: पटवारी भर्ती में पहली पारी वालों को परीक्षा के बाद में प्रश्न पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं
मामला तब गरमा गया जब कांग्रेस के पैदल मार्च के दौरान शहीद स्मारक पर कुछ नेताओं ने बेनीवाल का पोस्टर हटाकर कांग्रेस का पोस्टर लगाने की कोशिश की। इससे कहासुनी और विरोध की स्थिति बन गई। धरना दे रहे युवाओं का कहना था कि कांग्रेस के राज में ही पेपर लीक के मामले हुए, ऐसे में उनके समर्थन का सवाल ही नहीं उठता।
बेनीवाल ने कहा कि वे लोकसभा में इस मुद्दे को पहले भी मजबूती से उठा चुके हैं और आगे भी युवाओं के हक की लड़ाई जारी रखेंगे। उनका कहना है कि पेपर लीक और नकल गिरोह को बढ़ावा देने के दोषी चाहे किसी भी दल के हों, उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए।