फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   candidates in the first shift will not be allowed to take the question paper with them after the exam

पटवारी भर्ती में पहली पारी वालों को परीक्षा के बाद में प्रश्न पत्र साथ ले जाने की अनुमति नहीं

Thu, 14 Aug 2025 09:23 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Thu, 14 Aug 2025 09:23 AM IST
सार

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा में इस बार पहली पारी वालों को परीक्षा के बाद में प्रश्न पत्र  साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें यह पेपर 24 घंटे बाद विभाग की वेबसाइट पर मिलेगा।

विज्ञापन
candidates in the first shift will not be allowed to take the question paper with them after the exam
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राजस्थान में पटवारी भर्ती परीक्षा में इस बार पहली पारी वालों को परीक्षा के बाद में प्रश्न पत्र  साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें यह पेपर 24 घंटे बाद विभाग की वेबसाइट पर मिलेगा। कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस बार 17 अगस्त को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा में यह प्रयोग लागू करने का निर्णय किया है। बोर्ड की तरफ से पहली और दूसरी पारी के अभ्यार्थियों के लिए अगल-अलग नियम लागू किए जा रहे हैं। इसमें पहली पारी में परीक्षा देने वाले अभ्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद अपने साथ में प्रश्न पत्र  साथ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्हें यह पेपर 24 घंटे बाद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा। दूसरी पारी वाले अभ्यार्थी अपने साथ पेपर घर लेकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

यह भी पढें- Jaipur: वेटरीनरी कॉलेजों में प्रवेश होगा पूरी तरह ऑनलाइन, पारदर्शिता के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू
विज्ञापन


एडमिट कार्ड जारी 
पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर कर्मचारी चयन बोर्ड ने एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।  पटवारी के 3705 पदों के लिए सीधी भर्ती परीक्षा 17 अगस्त को दो पारियों में होगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक होगी, वहीं दूसरी पारी दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। प्राध्यापक व कोच के 3225 पदों के लिए आवेदन गुरुवार से आरपीएससी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) के हिंदी और अंग्रेजी सहित 27 विषयों के 3225 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन 12 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग सचिव राम निवास मेहता का कहना है  कि 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 दिन रोडवेज में फ्री यात्रा
पटवारी भर्ती के लिए राज्य सरकार ने अभ्यार्थियों के लिए  5 दिन रोडवेज में फ्री सफर को मंजूरी दी है। इसमें  15 से 19 अगस्त तक अभ्यर्थियों को यह छूट मिलेगी । परीक्षा के लिए 38 जिलों में  सेंटर बनाए गए हैं। इन जिलों में पटवारी भर्ती परीक्षा केंद्र तक के लिए रोडवेज  595 अतिरिक्त बसें चलाएगा चलाएगी। पटवारी भर्ती परीक्षा में कुल 6 लाख 76 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed