फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Over 1.50 crore CM Guarantee Cards distributed in Jaipur

Jaipur: 1.50 करोड़ से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित, 32.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित

Tue, 02 May 2023 08:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 May 2023 08:28 AM IST
सार

सोमवार को प्रदेश भर में कुल 2989 कैंप का आयोजन हुआ। सोमवार को 23 प्रतिशत अधिक गारंटी कार्ड जारी किए गए। एक करोड़ 50 लाख 47 हजार से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए गए। 

विज्ञापन
Over 1.50 crore CM Guarantee Cards distributed in Jaipur
24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप की शुरुआत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश भर में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप में लाभार्थियों का आंकड़ा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार शाम तक कैंप में एक करोड़ 50 लाख 47 हजार से अधिक मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 32.65 लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
विज्ञापन


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 23.28 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 27.94 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 27.94 लाख,  मुख्यमंत्री नि:शुल्क कृषि बिजली योजना में 1.81 लाख एवं मुख्यमंत्री नि:शुल्क घरेलू बिजली योजना में 21.73 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 12.25 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 12.61 लाख, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 11.48 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 9.03 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 2.36 लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश भर में कुल 2989 कैंप का आयोजन हुआ। शनिवार की तुलना में सोमवार को 23 प्रतिशत अधिक गारंटी कार्ड जारी किए गए। सोमवार को कुल 5.26 लाख परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया जो शनिवार की तुलना में 18.47 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed