फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Mobile network is running on rent in jail, 100 rupees for 1 minute - big revelation

Rajasthan: अपराधी जेल में ही चला रहे किराए का मोबाइल नेटवर्क, एक मिनट बात करने के लिए देने पड़ते हैं 100 रुपये

Fri, 28 Mar 2025 09:06 AM IST
सौरभ भट्ट अमर उजाला, जयपुर
अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 28 Mar 2025 09:06 AM IST
सार

Rajasthan: राजस्थान की जेलों में बंद कुख्यात अपराधी जेल से ही किस तरह से अपने गैंग चला रहे हैं, इस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को जेल से जान से मारने की धमकी भरा कॉल करने वाले आरोपी ने बताया कि जेल में किराए पर मोबाइल नेटवर्क चलता है। आगे क्या कुछ है, आइये जानते हैं। 

विज्ञापन
Mobile network is running on rent in jail, 100 rupees for 1 minute - big revelation
जयपुर जेल से धमकी देने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पहले सीएम और फिर डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को जेल से फोन पर दी गई धमकी ने पहले ही पूरे सरकारी सुरक्षा तंत्र को सकते में ला दिया। लेकिन जेल से गुरुवार को गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वह और भी ज्यादा चौंकाने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि जेल में न सिर्फ मोबाइल फोन चल रहे हैं बल्कि अपराधियों ने यहां अपना अलग ही ‘STD/PCO’ खोल रखा है। यहां हर शख्स के लिए फोन उपलब्ध है लेकिन भारी-भरकम कीमत पर।  

विज्ञापन

 
डीजीपी यूआर साहू के निर्देश के बाद सेंट्रल जेल से गुरुवार को कई आरोपियों को डिप्टी सीएम बैरवा को धमकी देने से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया। इनमें शाहनील, वसीम खान, मनीष, विक्रम, जुनेद और अशरफ शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों में जुनेद और अशरफ को सिम मामले में झोटवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम नाम के शख्स ने उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को दी थी धमकी 
विक्रम ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने विक्रम से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने ही डिप्टी सीएम को धमकी देने वाला कॉल किया था।पूछताछ में विक्रम ने बताया कि जेल में उसके ऊपर 3 लाख रुपए का कर्ज हो चुका था। उसने बताया कि जेल में किराए पर मोबाइल देने का नेटवर्क चलाया जाता है।शाहनील नाम का शख्स मोबाइल किराए पर देने का नेटवर्क चलाता है जो 1 मिनट बात करवाने के लिए 100 रुपये वसूलता है। उसने कहा कि जेल में उस पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ रहा था। इसलिए उसने डिप्टी सीएम को धमकी देने वाला कॉल इसलिए किया ताकी पुलिस जांच में उसे गिरफ्तार किया जाता है तो उसकी जेल बदली हो जाए जिससे उसे कर्ज नहीं चुकाना पड़े।

पढ़ें: पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाद में मिली जमानत; जाने क्यों    

क्या है मामला
बुधवार देर शाम जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया जिसमें डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा को जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना आला अधिकारियों तक तुरंत पहुंची। इसके बाद कॉल ट्रेसिंग हुई तो फोन के जयपुर जेल से किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने जेल पर छापा मारकर तीन आरोपियों को पकड़ा। इसके अलावा फर्जी सिम बेचने वाले कुछ लोगों को बाहर से भी पकड़ा गया। राजस्थान में जेलों से वीवीआईपी लोगों को धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मुख्यमंत्री के नाम पर भी जेल से धमकी भरा कॉल आया था। हालांकि पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जेलों में जैमर लगाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed