फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   The accused of threatening the former MLA was arrested

Alwar News: पूर्व विधायक को धमकी देने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, बाद में मिली जमानत; जाने क्यों

Fri, 28 Mar 2025 08:07 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 08:07 AM IST
सार

Alwar News: पूर्व विधायक ने कहा कि आरोपी बदमाश है। वह फिरौती मांगता रहता है। पहले भी उसने शराब पीकर उनसे बदतमीजी की थी। जबकि आरोपी का कहना है ये सरासर झूठ है, उसके खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

विज्ञापन
The accused of threatening the former MLA was arrested
धमकी देने वाला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सदर थाना पुलिस ने अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक जयराम जाटव और उनके बेटे राजेन्द्र कुमार को धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने व्हाट्सअप कॉल पर पूर्व विधायक और बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


मिल गई जमानत
मामले के बाद पुलिस आरोपी रामवीर जाटव को जयपुर से पकड़कर अलवर लेकर आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी को देर शाम एसडीएम यथार्थ शेखर के सामने पेश किया गया, जहां से उसे छह माह के लिए पाबंद कर जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान    
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर रिहा होने के बाद रामवीर जाटव ने बताया कि कमल का बास में पूर्व विधायक का पेट्रोल पंप है और वहीं पास में उसकी जमीन भी है। पूर्व विधायक लगातार उसकी जमीन पर कब्जा करते जा रहे हैं। 2016 में जब पूर्व विधायक ने पेट्रोल पंप लगाया था, तब उन्होंने उसमें हिस्सेदारी की बात कही थी। आरोपी ने बताया कि हिस्सेदारी तो दूर की बात है, उन्होंने पूरी जमीन को हड़प लिया था। हद तो तब हो गई जब पूर्व विधायक ने 25 मार्च को जमीन पर निर्माण के लिए पत्थर तक डलवा दिये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed