फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   MLA in Action: Contractors warned against selling liquor illegally, Balmukundacharya in action mode

MLA in Action: आठ बजे बाद अवैध रूप से शराब बेचने पर ठेकेदारों की दी चेतावनी, बालमुकुंदाचार्य एक्शन मोड में

Fri, 22 Dec 2023 04:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 22 Dec 2023 04:47 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर जिले के हवा महल विधानसभा क्षेत्र के विधायक  बालमुकुंद आचार्य फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में मांस की दुकानों पर कार्रवाई के बाद अब उन्होंने शराब के ठेकेदारों को रात 8 बजे बाद अवैध तरीके से शराब बेचने पर चेतावनी दी है।

विज्ञापन
MLA in Action: Contractors warned against selling liquor illegally, Balmukundacharya in action mode
विधायक बालमुकुंद आचार्य - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हवामहल विधानसभा क्षेत्र में पुरानी बस्ती इलाके में रात 8 बजे बाद शराब बेचने की शिकायत पर विधायक बालमुकुंद आचार्य मौके पर पहुंचे और दुकानें बंद करवाई। साथ ही उन्होंने अफसरों को इस संबंध में शिकायत की और नियमों का पालन करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में रात को 8 बजे बाद शराब बेचने पर प्रतिबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक नियम जारी किया था, जिसके तहत रात 8 बजे बाद शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उस इलाके के थाना अधिकारी को निलंबित किया जाएगा परंतु सरकार बदलने के बाद शराब के ठेकेदारों द्वारा निरंतर रूप से रात को 8 बजे बाद भी शटर के नीचे से शराब बेचने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस प्रकार अवैध तरीके से शराब बेचने वाले ठेकेदार शराब की निर्धारित कीमतों से अधिक की वसूली करते हैं। देर रात तक चलने वाले अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने विधानसभा क्षेत्र के उन शराब के ठेकों पर पहुंचे और ठेकेदारों को चेतावनी दी। साथ ही उन्होंने वहां मौजूद अफसरों को उक्त ठेकों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed