फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Minister Shekhawat inaugurates National Center for Earthquake Safety of Dams in Jaipur

Rajasthan: जयपुर में बना बांधों की भूकंप सुरक्षा का राष्ट्रीय केंद्र: मंत्री शेखावत ने किया उद्घाटन

Thu, 14 Sep 2023 01:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Sep 2023 01:52 PM IST
सार

मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में बांधों की भूकंप सुरक्षा के राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन करते हुए शेखावत ने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास प्रोग्राम है।

विज्ञापन
Minister Shekhawat inaugurates National Center for Earthquake Safety of Dams in Jaipur
जयपुर में बांध प्रोजेक्ट का उद्घाटन करते मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास प्रोग्राम चला रहा है। गुरुवार को मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में बांधों की भूकंप सुरक्षा के राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन करते हुए शेखावत ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि भारत सर्वाधिक बांधों वाला दुनिया का तीसरा देश है। दो सौ से ज्यादा बांध ऐसे हैं, जो सौ साल से पुराने हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बांध पुनर्वास प्रोग्राम चला रहा है। यह प्रोग्राम साढ़े सात सौ बांधों पर चल रहा है। इस दौरान ही बांधों की भूकंप से सुरक्षा और अन्य खतरों को रोकने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की जरूरत का विचार आया। यह केंद्र भी बांध सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन करेगा और इससे जुड़े एक्सपर्ट तैयार करेगा। यह विषय आने वाले समय में वैश्विक रूप से बहुत अनुकूल होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि इस प्रकार के केंद्रों से बांधों की सुरक्षा के लिए नीतियां और आदर्श मानक तैयार करने में मदद मिलेगी।  उद्घाटन के बाद केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्र का अवलोकन किया और उसकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस मौके पर मंत्रालय के सचिव पंकज कुमार और एमएनआईटी के निदेशक प्रो एनपी पाढ़ी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed