फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: Temperature Drops by 7 Degrees After Scorching Heat Due to Northern Winds

Rajasthan Weather Today: प्रचंड गर्मी के बाद पारा धड़ाम, उत्तरी हवाओं से तापमान में 7 डिग्री तक आई गिरावट

Sat, 29 Mar 2025 08:03 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 29 Mar 2025 08:03 AM IST
सार

प्रचंड गर्मी में झुलस रहे राजस्थान को उत्तरी हवाओं ने ठंडा कर दिया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में पारा तेजी से लुढ़का है। अधिकतम तापमान में करीब 7 डिग्री तक की गिरावट आई है। ज्यादातर शहरों में तापमान औसत से नीचे चला गया है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Temperature Drops by 7 Degrees After Scorching Heat Due to Northern Winds
राजस्थान में तापमान में तेज गिरावट - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में फिलहाल कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम पारे में तेजी से गिरावट आई है। राज्य में अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री को छू गया था, वहीं अब अधिकतम पारा लगभग 35 डिग्री रह गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 सप्ताह के लिए जो पूर्वानुमान जारी किए हैं, उनके मुताबिक 3 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान सामान्य से कम रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। ज्यादतार शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम ही रहा।
वहीं कई जिलों में फिर से ठंड का प्रभाव बढ़ता नजर आ रहा है। पाली और फतेहपुर में न्यूनतम पारा भी 10 डिग्री से नीचे चला गया है, जिससे वहां रात को मौसम ठंडा महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bikaner News: सीएम भजनलाल शर्मा को धमकी देने के मामले में चार पुलिसकर्मी निलंबित, जेल में सघन तलाशी जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगी और गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा हो सकता है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान वनस्थली में 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 9.8 डिग्री रहा।

प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 25 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 31.2 व न्यूनतम 19.8 डिग्री रहा। भीलवाड़ा में 37.3 व न्यूनतम 17.8 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 32.6 व न्यूतनम 22 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 32.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 29.5 व न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 34 व न्यूनतम 22.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed