{"_id":"6478069ef7d21248e907cc99","slug":"mayank-tyagi-says-gehlot-failed-even-to-copy-kejriwal-model-free-up-to-300-units-of-electricity-on-lines-of-de-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayank Tyagi: 'केजरीवाल मॉडल की नकल करने में भी गहलोत नाकाम, दिल्ली की तर्ज पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री करें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayank Tyagi: 'केजरीवाल मॉडल की नकल करने में भी गहलोत नाकाम, दिल्ली की तर्ज पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री करें'
Thu, 01 Jun 2023 08:17 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 08:17 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मयंक त्यागी ने सीएम गहलोत की 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने की घोषणा के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता जानती है, जिस मॉडल का प्रचार-प्रसार मुख्यमंत्री गहलोत इतने जोर-शोर से कर रहे हैं। ये हक़ीक़त में केजरीवाल का दिल्ली मॉडल है।
विज्ञापन
आप पार्टी प्रदेश प्रवक्ता मयंक त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आप के प्रदेश प्रवक्ता मयंक त्यागी ने कहा कि हमें इस बात की ख़ुशी है कि हम से सीख कर ही सही, आख़िर राजस्थान के मुख्यमंत्री ने आम आदमी के लिए कुछ करने की कोशिश तो की, लेकिन दु:ख इस बात का है कि मुख्यमंत्री गहलोत हमारी नक़ल भी अच्छे से नहीं कर पर रहे और जहां दिल्ली में हम 300 यूनिट फ्री बिजली देकर भी देश में सबसे कम बिजली कटौती करने वाले प्रदेश बने हुए हैं।
विज्ञापन
प्रवक्ता त्यागी ने कहा, वहां राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने मात्र 100 यूनिट माफ़ करने की बात की है और बिजली कटौती में देश में सबसे ज़्यादा कटौती करने वाले राज्यो में से राजस्थान एक है।
विज्ञापन
मयंक त्यागी ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज़ पर गहलोत सरकार से कम से कम 300 यूनिट तक बिजली माफ़ करने और 24 घण्टे बिजली उपलब्ध कराने की मांग रखी। त्यागी ने कहा कि प्रदेश की जनता के पास जब असली केजरीवाल मॉडल चुनने का मौका है, तो वो नकलची कांग्रेस को क्यों चुनें?
विज्ञापन