फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Manipur Clash 82 Rajasthani students reached Jaipur by two special planes rest will come on Tuesday

Manipur Clash: दो विशेष विमानों से जयपुर पहुंचे 82 राजस्थानी स्टूडेंट, मंगलवार को आएंगे बाकी विद्यार्थी

Mon, 08 May 2023 09:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 08 May 2023 09:00 PM IST
सार

नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त और राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर इन स्टूडेंट्स को राजस्थान सरकार की तरफ से सहायक निदेशक, सूचना जनसम्पर्क विभाग हिंगलज दान रतनू ने रिसीव कर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नाश्ते आदि की व्यवस्था एयरपोर्ट पर ही की गई।

विज्ञापन
Manipur Clash 82 Rajasthani students reached Jaipur by two special planes rest will come on Tuesday
जयपुर पहुंचे मणिपुर में फंसे छात्र। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंसा प्रभावित मणिपुर में फंसे राजस्थानी छात्र-छात्राओं को सकुशल राजस्थान पहुंचाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को इंडिगो एयरलाइंस की दो विशेष उड़ानों से 82 छात्र-छात्राएं जयपुर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

एसीएस (समन्वय) और मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पहली फ्लाइट में 36 और दूसरी फ्लाइट में 46 कुल 82 छात्र इंफाल से कोलकाता के लिए रवाना हुए हैं। इनमें से 26 स्टूडेंट्स 2.50 बजे इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता से जयपुर के लिए रवाना होकर शाम 5 बजे जयपुर पहुंचे। उसके बाद 25 स्टूडेंट्स शाम 6.25 बजे इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता से जयपुर के लिए रवाना होकर शाम 8.40 बजे जयपुर पहुंचे।

विज्ञापन

मंगलवार को भी आएंगे स्टूडेंट्स
शुभ्रा सिंह ने बताया कि मणिपुर में फंसे शेष समस्त राजस्थानी स्टूडेंट्स अगले दिन दोपहर 2.50 बजे इंडिगो फ्लाइट से कोलकाता से जयपुर के लिए रवाना होकर शाम 5 बजे जयपुर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि जो स्टूडेंट्स इन स्पेशल फ्लाइट से आने से किसी भी कारण से वंचित रह गए हैं, उन्हें कमर्शियल फ्लाइट से राजस्थान लाए जाने के प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर कर रहे हैं खाने-पीने की व्यवस्था
नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त और राजस्थान फाउंडेशन के कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि कोलकाता एयरपोर्ट पर इन स्टूडेंट्स को राजस्थान सरकार की तरफ से सहायक निदेशक, सूचना जनसम्पर्क विभाग हिंगलज दान रतनू ने रिसीव कर फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके नाश्ते आदि की व्यवस्था एयरपोर्ट पर ही की गई। कुछ स्टूडेंट्स सोमवार को कोलकाता रुक कर मंगलवार को जयपुर आएंगे। उनके लिए कोलकाता में प्रवासी राजस्थानी समाज सेवी प्रह्लाद राय गोएनका के सहयोग से रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। धीरज ने बताया कि सेंट्रल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों की परीक्षा अगले दो-तीन दिनों में थी, जिन्हें कुलपति द्वारा स्थगित कर दी गई है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed