{"_id":"644f1e0590c015dadf09ed98","slug":"man-arrested-for-renting-room-to-girls-by-installing-spy-camera-in-jaipur-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: स्पाई कैमरा लगाकर लड़कियों को कमरा किराए पर देने वाला गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: स्पाई कैमरा लगाकर लड़कियों को कमरा किराए पर देने वाला गिरफ्तार, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Mon, 01 May 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 01 May 2023 07:34 AM IST
सार
आरोपी ने फ्लैट में मरम्मत के बहाने स्पाई कैमरे लगवा दिए और इंटरनेट राउटर से कनेक्ट कर अपने मोबाइल में ही देखता था लड़कियों के वीडियो। रिकार्ड करके करता था ब्लैकमेल।
विज्ञापन
आरोपी राजेंद्र उर्फ राज सोनी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
लड़कियों को फ्लैट किराए पर देकर स्पाई कैमरे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में उदयपुर के सीओ नगर पुलिस की टीम ने फ्लैट मालिक राजेन्द्र सोनी उर्फ राज सोनी पुत्र कन्हैया लाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
राजेन्द्र सोनी उर्फ राज सोनी 36 साल का है। जो मूल रूप से चित्तौड़गढ़ के बस्ती थाना इलाके के लड्डों का मोहल्ला का निवासी है और वर्तमान में नाथद्वारा के वर्धमान कॉप्लेक्स में रह रहा था। पीड़ित लड़कियों के पक्ष की ओर से पुलिस थाना प्रतापनगर पर रिपोर्ट पेश की गई। जिसमें बताया गया कि बोहरा गणेश जी मंदिर रोड पर बने पार्थ कॉम्प्लेक्स में स्थित फ्लैट नम्बर 401 को उन्होंने किराये पर लिया था। फ्लैट मालिक राजेन्द्र उर्फ राज सोनी ने फ्लैट में मरम्मत कराने के बहाने से कई हर जगह स्पाई कैमरे लगवा दिए।
विज्ञापन
मोबाइल में ऑनलाइन देखता था किराएदार लड़कियों के वीडियो
पीड़िता पक्ष की ओर से पुलिस को दी शिकायत में कहा गया, इसके बाद आरोपी अपने फ्लैट में लगे इन्टरनेट राउटर के माध्यम से मोबाइल में ऑनलाइन उनके वीडियो देखा करता था। पुलिस ने इस रिपोर्ट पर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सोमवार तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
कम्प्यूटर वर्क और सी.सी.टी.वी. कैमरे का बिजनेस भी करता है आरोपी
अभियुक्त खुद कम्प्यूटर वर्क और सी.सी.टी.वी. कैमरे का बिजनेस भी करता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अब तक इस तरह के कितने वीडियो बनाए हैं और किस-किस को ब्लैकमेल किया है, क्योंकि उसका बिजनेस सीसीटीवी लगाने का है, तो क्या इस तरह लड़कियों या महिलाओं के प्राइवेट वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए उसने अन्य जगहों या कस्टमरों के यहां भी इस तरह के स्पाई कैमरों की फिटिंग की है, इसकी भी तहकीकात की जा रही है।