{"_id":"69da3ebbcdf647b2a00c2b13","slug":"madan-rathore-takes-jibe-at-vasundhara-raje-says-one-doesn-t-get-chair-every-time-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: राजस्थान की सियासत में मचा घमासन; वसुंधरा राजे पर मदन राठौड़ का तंज, बोले- हर बार कुर्सी नहीं मिलती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: राजस्थान की सियासत में मचा घमासन; वसुंधरा राजे पर मदन राठौड़ का तंज, बोले- हर बार कुर्सी नहीं मिलती
Sat, 11 Apr 2026 06:00 PM IST
बीकानेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: बीकानेर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:00 PM IST
सार
बीकानेर दौरे पर गए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर बार कुर्सी नहीं मिलती है। इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में कई तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने वसुंधरा राजे पर एक बयान दिया है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर दिया गया बयान राजस्थान की राजनीति में चर्चा का केंद्र बन गया है। बीकानेर दौरे के दौरान जब उनसे वसुंधरा राजे की सक्रियता और संगठन में भूमिका को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने पहले कहा कि कामकाज को लेकर कोई कमी नहीं है और हाल ही में उनकी वसुंधरा राजे से बातचीत भी हुई है।
संगठन में वसुंधरा की अहम भूमिका
इसके बाद उन्होंने कहा कि पद और जिम्मेदारियां समय के साथ बदलती रहती हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वसुंधरा राजे भले ही मुख्यमंत्री पद पर नहीं हैं, लेकिन वे आज भी पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और संगठन में उनकी अहम भूमिका बनी हुई है। साथ ही उन्होंने यह टिप्पणी की कि हर बार एक ही व्यक्ति को कुर्सी नहीं मिलती, जिससे राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।
पद स्थायी नहीं होते- मदन राठौड़
प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपनी बात को समझाने के लिए एक राजस्थानी कहावत का भी जिक्र किया और संकेत दिया कि पार्टी में पद स्थायी नहीं होते, बल्कि समय और परिस्थितियों के अनुसार जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। राजनीतिक विश्लेषक इस बयान को भाजपा के अंदरूनी समीकरणों और नेतृत्व संतुलन से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
जल्द होंगी राजनीतिक नियुक्तियां
उन्होंने यह भी बताया कि संगठन में विभिन्न राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही चरणबद्ध तरीके से नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। राष्ट्रीय राजनीति पर बोलते हुए राठौड़ ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है और तृणमूल कांग्रेस की सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी।
ये भी पढ़ें- 'वीआईपी दर्शन हो बंद'; जमकर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- गौ-हत्या करने वालों को लगेगा पाप
भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी
इसके अलावा उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर विश्वास जताया कि असम में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी, जबकि तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ मिलकर चुनाव जीतने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। हालांकि बीकानेर दौरे के दौरान सबसे अधिक सुर्खियां उनकी उसी टिप्पणी ने बटोरी, जिसमें उन्होंने कहा कि हर बार कुर्सी नहीं मिलती और इसी बयान ने प्रदेश की सियासत में नई बहस को जन्म दे दिया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन