{"_id":"660f71ed598264f6520522ef","slug":"ls-election-rajasthan-congress-played-game-on-the-last-day-of-nomination-still-hopeful-of-alliance-with-bap-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Election Rajasthan: नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने कर दिया खेल, BAP से अब भी गठबंधन की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Election Rajasthan: नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने कर दिया खेल, BAP से अब भी गठबंधन की उम्मीद
Fri, 05 Apr 2024 09:07 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:07 AM IST
सार
कांग्रेस ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर लास्ट मिनिट में डमी उम्मीदवार के रूप में अरविंद डामोर को मैदान में उतार दिया। इस सीट पर पहले अर्जुनसिंह बामनिया का नामांकन भरवाए जाने की चर्चा थी। चर्चा ये भी थी कि कांग्रेस BAP के साथ गठबंधन करेगी लेकिन नामांकन कि तिथि नजदीक आने और गठबंधन पर स्पष्टता नहीं मिलने के कारण कांग्रेस ने फिलहाल डमी उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से ही प्रदेश की बांसवाड़ा डूंगरपुर सीट चर्चा में बनी हुई है। दरअसल यहां से कांग्रेस के विधायक रहे महेंद्रजीत मालवीय के भाजपा में शामिल होने के बाद से यहां सियासी गर्माहट बढ़ गई। फिर जब भाजपा ने मालवीय को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने इस सीट से एक बार को BAP (भारतीय आदिवासी पार्टी) के साथ गठबंधन की चर्चा छेड़ी लेकिन नामांकन का दिन आने तक बात नहीं बन पाई। आखिरकार नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस ने डमी उम्मीदवार के तौर पर अरविंद डामोर को डमी प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन
अर्जुन सिंह बामनिया का नाम था चर्चा में
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में इस सीट पर चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 4 अप्रैल थी। कांग्रेस ने 3 अप्रैल तक किसी का नाम फाइनल नहीं किया था। चर्चा थी कि अर्जुनसिंह बामनिया ही कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे लेकिन नामांकन के आखिरी घंटे में खेल हो गया और अरविंद डामोर को डमी प्रत्याशी बनाते हुए कांग्रेस ने नामांकन दाखिल करवा दिया। डामोर को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद बामनिया का कहना था कि मैं 60 साल का हो चुका हूं, अब युवाओं को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
आखिर क्या है मामला
अंतिम समय तक कांग्रेस आलाकमान की ओर से बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट के लिए किसी का नाम नहीं दिया गया क्योंकि पार्टी को BAP के साथ गठबंधन की उम्मीद थी और पार्टी उनके खिलाफ उम्मीदवार उतारना नहीं चाहते थी। ऐसे में अरविंद डामोर को प्रत्याशी के रूप में नामांकन करवाकर पार्टी ने फिलहाल के लिए काम चला लिया है। हो सकता है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल तक आलाकमान से इस पर कोई नया निर्देश आ जाए।
विज्ञापन
अब BAP के प्रत्याशी ने मांगा समर्थन
अब BAP के उम्मीदवार राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा है कि बांसवाड़ा-डूंगरपुर सीट पर भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन करते हुए इंडिया गठबंधन में यदि कांग्रेस सीट छोड़ती है तो हम और यहां के समस्त रहवासी कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे और भाजपा को धूल चटाएंगे।
फिलहाल तो इस सीट पर तीन पार्टियों के तीन प्रत्याशियों के नाम सामने आ गए हैं। अब आने वाले दिनों में क्या होगा, वह तो समय ही बताएगा।