LPG Crisis: राजस्थान में गैस सिलेंडर संकट गहराया, बुकिंग सर्वर ठप; कई जिलों में सप्लाई प्रभावित
Rajasthan LPG Crisis: राजस्थान में एलपीजी संकट गहराने लगा है। बुधवार को जयपुर में इंडेन गैस बुकिंग का ऑटो सर्वर ठप हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर इलेक्ट्रिक इंडेक्शन की मांग में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने लगी है। कई जगह सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जबकि जहां उपलब्ध हैं वहां कालाबाजारी के आरोप लग रहे हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। इंडेन गैस के ऑटो सर्वर के लिए जो बुकिंग नंबर दिया गया है वह डायल करने पर अमान्य बता रहा है।
राजस्थान होटल एसोसिएशन के हुसैन खान ने बताया कि पहले ऑटो सर्वर पर गैस बुक हो जाती थी, लेकिन सुबह से दो बार ट्राइ कर चुका हूं। ऑटो सर्वर बंद पड़ा है। अब गैस एजेंसी के पास जाकर रिकॉर्ड में चढ़वाना है ताकि देर से ही सही घर के लिए सिलेंडर तो मिले। उन्होंने कहा कि होटल में जो घरेलू पर्यटक थे उन्हें खुद अपने घर पर गैस खत्म होने की चिंता सताने लगी है।
सर्वर ठप, कंपनी के अधिकारी बोले टेम्प्रेरी प्रॉबलम
जानकारी के अनुसार, तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन का इंटरनल सर्वर SDMS (Sales and Distribution Management System) बुधवार सुबह से बंद पड़ा है। इसके कारण इंडेन गैस के उपभोक्ता मोबाइल, व्हाट्सएप या ऑनलाइन माध्यम से गैस रिफिल की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, एजेंसी संचालक भी बिल जनरेट करने में असमर्थ हैं।
अमर उजाला ने इस मामले में कंपनी के अधिकारियों से बात की। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर काम कर रहा है। टेक्निकल ग्लिच कभी-कभी आ जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सर्वर ठप ही हो गया है।
इंडेक्शन की मांग में 400 प्रतिशत उछाल
गैस की किल्लत को देखते हुए अब होटल कारोबारी अब इलेक्ट्रिक इंडेक्शन की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं। राजस्थान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि एलपीजी की किल्लत के चलते अचानक इलेक्ट्रिक इंडेक्शन की मांग बढ़ गई है। यह बाहर से बनकर आती है। पहले इसकी खरीद गिफ्ट आईटम के रूप में या होस्टल्स में होती थी, लेकिन पिछले तीन दिनों में 300 से 400 प्रतिशत इसकी मांग बढ़ गई।
सीएम ने बैठक बुलाई
प्रदेश में गैस संकट की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस मामले में आज शाम एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में एसीएस उद्योग, एसीएस पर्यटन और विभिन्न विभागों के प्रमुख शासन सचिव, इंडियन ऑयल, BPCL HPCL एवं टारेनट गेल गैस पेट्रोलियम कंपनियों के राज्य प्रमुख शामिल होंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.