{"_id":"65e9481cbbd9f769a800e71a","slug":"loksabha-election-bjp-s-2nd-list-may-come-next-week-with-entry-of-new-faces-tickets-of-many-will-be-cut-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loksabha Election: अगले सप्ताह आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट, नए चेहरों की एंट्री के साथ कईयों के टिकट कटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Loksabha Election: अगले सप्ताह आ सकती है भाजपा की दूसरी लिस्ट, नए चेहरों की एंट्री के साथ कईयों के टिकट कटेंगे
Thu, 07 Mar 2024 10:22 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:22 AM IST
सार
Jaipur: प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से भाजपा अपनी पहली सूची में 7 नए चेहरों के साथ 15 नामों की घोषणा कर चुकी है। अब अगली 10 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। इसमें ज्यादातर टिकट नए होने की संभावना है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय, जयपुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश में लोकसभा चुनावों पर कांग्रेस व भाजपा के उम्मीदवारों की स्थिति साफ हो जाएगी। बीजेपी की पहली सूची में 15 नाम घोषित हो चुके हैं। अब जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, भीलवाड़ा, दौसा, गंगानगर, झुंझुनू, करौली-धौलपुर, टोंक-सवाई माधोपुर व राजसमंद पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान बाकी है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर सीटों पर टिकट बदले जा सकते हैं। जयपुर ग्रामीण से भाजपा राव राजेंद्र सिंह को आगे कर सकती है। राव राजेंद्र सिंह शाहपुरा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं, जो जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट का हिस्सा रही है। यहां के सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार में मंत्री बन चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं टोंक-सवाई माधोपुर से मौजूदा सांसद सुखबीर सिंह जोनापुरिया का टिकट कट सकता है। पार्टी उनकी जगह कर्नल किरोड़ीसिंह बैंसला की बेटी सुनीता गुर्जर का नाम आगे करना चाहती है। इस पर लगभग सहमति भी बन चुकी है।
विज्ञापन
अजमेर जा सकते हैं सतीश पूनिया
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम अजमेर लोकसभा सीट को लेकर चर्चाओं में है। हालिया विधानसभा चुनावों में पूनिया आमेर सीट से चुनाव हार गए थे।
जयपुर शहर और भीलवाड़ा सीट पर होंगे नए चेहरे
हालांकि जयपुर शहर की सीट पर मौजूदा सांसद रामचरण बोहरा बीते दो लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज करा चुके हैं लेकिन पार्टी इस बार यहां से चेहरा बदल सकती है। संभावित नामों में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के साथ शैलेंद्र भार्गव और सुनील कोठारी का नाम शामिल हैं।
हालांकि जयपुर शहर की सीट का टिकट भीलवाड़ा पर निर्भर करेगा। भीलवाड़ा में यदि वैश्य को टिकट मिलता है तो जयपुर शहर में ब्राह्मण को दिया जाएगा। भीलवाड़ा में मौजूदा सांसद सुभाष बहडिया के बदले दामोदर अग्रवाल या लक्ष्मीनारायण डाड के नाम पर चर्चा की जा सकती है।