फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election: Congress fielded Pratap Singh Khachariyawas from Jaipur seat.

LokSabha Election: कांग्रेस ने जयपुर सीट पर बदला चेहरा, प्रताप सिंह खचरियावास को उतारा, दौसा से मुरारीलाल मीणा

Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 24 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

LokSabha Election: कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल करते हुए जयपुर शहर सीट से उम्मीदवार सुनील शर्मा का टिकट बदल दिया है। सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Congress fielded Pratap Singh Khachariyawas from Jaipur seat.
कांग्रेस चौथी लिस्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा का टिकट बदल दिया है। सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया है। दौसा से विधायक मुरारीलाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन




कांग्रेस ने जयपुर शहर सीट का चेहरा बदल दिया है। चार दिन पहले कांग्रेस ने सुनील शर्मा को अपना जयपुर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। अब इस सीट पर चेहरा बदलते हुए कांग्रेस ने प्रताप सिंह खचरियावास के नाम का एलान किया है। वहीं, दौसा सीट से मुरारीलाल मीणा को उतारा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र चार दिन में कांग्रेस के जयपुर लोकसभा प्रत्याशी का चेहरा बदल गया। कांग्रेस ने गुरुवार को सुनील शर्मा को अपना जयपुर लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया था। घोषणा के बाद में सुनील शर्मा एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के कार्यक्रम में दिए हुए बयान के के चलते विवादों में आ गए थे। ये विवाद पिछले तीन दिन से चल रहा था। इसके बाद आज शाम को सुनील शर्मा ने प्रेस वार्ता करके अपनी उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेने की बात कही थी। उसके तुरंत बाद एआईसीसी ने एक सूची जारी करते हुए जयपुर लोकसभा का प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने अब पहले फेज की सभी 12 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। दौसा सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी थी जो अब हो गई है। पहले फेज की जिन सीटों पर 27 मार्च को नामांकन की आखिरी तारीख है उन सब पर कांग्रेस उम्मीदवार उतारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed