फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Lok Sabha Election 10 tickets announced in Rajasthan Congress face to face contest here

Lok Sabha Election: कांग्रेस की पहली सूची जारी, 10 टिकटों का एलान, राजस्थान में यहां आमने-सामने का मुकाबला

Tue, 12 Mar 2024 08:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 08:31 PM IST
सार

Lok Sabha Election: राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इसमें बीकानेर, चूरू, झुंझनूं, अलवर, भरतपुर, टोंक, जोधपुर, जालोर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। जानिए इन सीटों पर कहां आमने-सामने का मुकाबला है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 10 tickets announced in Rajasthan Congress face to face contest here
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए 10 कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस सीईसी की बैठक में राजस्थान की 10 सीटों पर नाम फाइनल किए गए थे। इनमें चूरू सीट से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को टिकट दिया गया है। बीजेपी से टिकट कटने के बाद कस्वां ने सोमवार को ही दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, जालौर-सिरोही सीट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को उतारा गया है। वैभव ने पिछली लोकसभा का चुनाव जोधपुर सीट से लड़ा था। लेकिन वे बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। राजस्थान की स्क्रीनिंग कमेटी ने यहां से सिंगल पैनल में वैभव का नाम सीईसी में रखा था। इनके अलावा बीकानेर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल, टोंक-सवाई माधोपुर से हरीश मीणा, भरतपुर से संजना जाटव, झुंझुनूं से विधायक बृजेंद्र ओला, जोधपुर से करण सिंह, अलवर से विधायक ललित यादव, उयपुर से ताराचंद मीणा व चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है, बीजेपी राजस्थान में लोकसभा चुनावों के लिए 15 नामों की सूची पहले ही जारी कर चुकी है। इनमें जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बाड़मेर-जैसलमेर सीट से कैलाश चौधरी, अलवर से भूपेंद्र यादव, चूरू से देवेंद्र झाझडिया, भरतपुर से रामस्वरूप कोली, सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, नागौर से ज्योति मिर्धा, पाली से पीपी चौधरी, जालौर-सिरोही से लुंबाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत, डूंगरपुर-बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, कोटा से ओम बिरला और झालावाड़ से दुष्यंत सिंह को टिकट दिया गया है।



भरतपुर लोकसभा सीट: संजना जाटव v/s राम स्वरूप कोली
राम स्वरूप कोली- 
भरतपुर से वर्तमान सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर भाजपा ने पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को मैदान में उतारा है। कोली भरतपुर लोकसभा सीट से 2004 में भाजपा से सांसद रहे हैं। वे भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य, मानव संसाधन विकास समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।
संजना जाटव- पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर अभिजीत कुमार जाटव को टिकट दिया था। इस कठूमर से विधानसभा प्रत्याशी रहीं संजना जाटव को टिकट दिया गया है।

चूरू लोकसभा सीट: राहुल कस्वां v/s देवेंद्र झांझडिया
देवेंद्र झाझड़िया-
बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा सांसद राहुल कस्वां का टिकट काट कर पैरा ओलंपियन देवेंद्र झांझड़िया को दिया। झांझड़िया का यह पहला चुनाव है।

राहुल कस्वां- कांग्रेस ने यहां बीजेपी पर पलटवार करते हुए उसी के सांसद राहुल कस्वां को अपना प्रत्याशी बना दिया है। राहुल कस्वां ने बीजेपी से अपना टिकट काटे जाने के बाद दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

जोधपुर लोकसभा सीट: करण सिंह उचियारड़ा v/s गजेंद्र सिंह शेखावत
गजेंद्र सिंह शेखावत- 
बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को फिर से टिकट दिया है। हालांकि, इस बार क्षेत्र में बीजेपी विधायक बाबू सिंह राठौड़ उनका विरोध कर रहे थे।लेकिन पिछले दिनों सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात के बाद मामला ठीक हो गया।

करण सिंह उचियारड़ा- राजस्थान कांग्रेस में महासचिव हैं। पिछली बार जोधपुर सीट पर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत चुनाव लड़े थे। हालांकि वे चुनाव हार गए।

अलवर लोकसभा सीट: ललित यादव v/s भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव-
 बीजेपी ने अपने मौजूदा सांसद बाबा बालकनाथ का टिकट काट कर इस बार संगठन के व्यक्ति भूपेंद्र यादव को दिया है। हालांकि, भूपेंद्र यादव का यह पहला लोकसभा चुनाव है। लेकिन उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है और पार्टी में बढ़ा कद भी है।

ललित यादव- बीजेपी के यादव के जवाब में कांग्रेस ने भी यहां यादव को मैदान में उतारा है। ललित यादव मुंडावर से विधायक हैं। अलवर में अब दो यादवों के बीच सीधा मुकाबला होगा।

बीकानेर लोकसभा सीट: गोविंद मेघवाल v/s अर्जुनराम मेघवाल
अर्जुनराम मेघवाल- 
केंद्र में न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर में बीजेपी के मौजूदा सांसद हैं। इस बार भी बीजेपी ने उन्हें यहां फिर से टिकट दिया है।

गोविंद राम मेघवाल- कांग्रेस यहां पिछले लोकसभा चुनावों में मदनगोपाल मेघवाल को टिकट दिया था। गोविंद राम मेघवाल पिछली गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में वे हार गए।

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट: वैभव गहलोत v/s लुंबाराम चौधरी
लुंबाराम चौधरी- 
बीजेपी ने यहां अपने मौजूदा सांसद देवजी पटेल का टिकट काटकर संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे लूंबाराम चौधरी को मैदान में उतारा है। देव जी पटेल को बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में टिकट दिया था, लेकिन वह हार गए।

वैभव गहलोत- पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को जालौर-सिरोही से कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने इस सीट से सिर्फ वैभव का नाम ही आगे किया था। पिछले लोकसभा चुनावों में वैभव जोधपुर सीट से लड़े थे।

उदयपुर लोकसभा सीट: ताराचंद मीणा v/s मन्नालाल रावत
मन्नालाल रावत- 
बीजेपी ने यहां दो बार के सांसद अर्जुनलाल मीणा का टिकट काट कर मन्नालाल रावत को मैदान में उतारा है। वह उदयपुर में आरटीओ पद पर थे और टिकट का एलान होने तक वे राजस्थान परिवहन विभाग के अतिरिक्त आयुक्त (RTO Officer) जयपुर में सेवारत थे।


ताराचंद मीणा- मन्नालाल की तरह ताराचंद मीणा भी सरकारी अफसर हैं। गहलोत सरकार में ताराचंद मीणा उदयपुर के कलेक्टर रहे हैं। गहलोत सरकार में इन्हें कलेक्टर रहते हुए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार भी दिया गया।

चित्तौड़गढ़ लोकसभा सीट: उदयलाल आंजना v/s सीपी जोशी
सीपी जोशी- 
बीजेपी ने चित्तोड़गढ़ सीट से मौजूदा सांसद और प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी को टिकट दिया है।

उदयलाल आंजना- कांग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री उदललाल आंजना को मैदान में उतारा है। हालांकि, विधानसभा चुनाव में आंजना हार गए थे। लेकिन लोकसभा में पार्टी ने उन्हें फिर से मौका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed