फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Crime: Lawrence Gang's notorious shooter Aditya arrested from Dubai, will be produced in Nagaur

Rajasthan Crime: लॉरेंस गैंग का कुख्यात शूटर आदित्य दुबई से गिरफ्तार, पूछताछ के बाद नागौर में होगी पेशी

Fri, 04 Apr 2025 10:05 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 04 Apr 2025 10:05 AM IST
सार

राजस्थान सहित देश और विदेश में अपराध का बड़ा नेटवर्क खड़ा कर चुके लॉरेंस विश्नोई गैंग के एक अहम गुर्गे आदित्य जैन को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य विश्नोई गैंग को पकड़ने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan Crime: Lawrence Gang's notorious shooter Aditya arrested from Dubai, will be produced in Nagaur
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉरेंस गैंग के कुख्यात शूटर आदित्य जैन को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है। आदित्य का काम गैंग के लिए टारगेट ढूंढकर उन्हें फोन पर धमकाने का था। राजस्थान पुलिस को पिछले लंबे अरसे से शूटिंग और अन्य आपराधिक मामलों में इसकी तलाश थी। आदित्य को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद ली गई। इसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन


राजस्थान की एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स को इनपुट मिला था कि आदित्य दुबई में बैठकर देश में थ्रेड कॉल दे रहा है। इसकी लोकेशन पता चलने पर एंटी गैंगस्टर टॉस्क फोर्स की इंटरपोल टीम, जिसे डीआईजी योगेश यादव और एएसपी नरोत्तम वर्मा लीड कर रहे थे ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आदित्य को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक दुबई से अजय को सुबह 8 बजे जयपुर एयरपोर्ट लाया गया है। पहले अजय को पुलिस मुख्यालय ले जाया जा रहा है। इसके बाद इसे जयपुर से नागौर लेकर जाएंगे, जहां कोर्ट में इसकी पेशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कैसे धरा गया आदित्य

लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे आदित्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। यूएई की पुलिस ने आदित्य के बारे में इंटरपोल रेफरेंस सीबीआई को दिया। सीबीआई की तरफ से राजस्थान पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद यूएई पुलिस ने आदित्य को डिटेन किया और राजस्थान पुलिस को एक टीम भेजने के लिए कहा। राजस्थान पुलिस की तरफ से एएसपी सिद्धांत शर्मा की अगुवाई में यूएई टीम भेजी गई जो आदित्य को कस्टडी में लेकर जयपुर पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed