Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Jully Slams Government as Crime Rises Amid 3 Year Celebration Plans, Public Safety Concerns Grow

राजस्थान: टीकाराम जूली के निशाने पर सरकार, बोले- जश्न की तैयारियों में जनता हाशिये पर,अपराधियों के हौसले बुलंद

Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार उत्सव की तैयारी कर रही है, जबकि जनता असुरक्षा के माहौल में जी रही है। उन्होंने दावा किया कि 2026 के पहले नौ महीनों में प्रदेश में हत्या के 1006 और दुष्कर्म के 4146 मामले दर्ज हुए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan: Jully Slams Government as Crime Rises Amid 3 Year Celebration Plans, Public Safety Concerns Grow
नेता प्रतिपक्ष टीका राम जुली

विस्तार

राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज पूरी तरह खत्म हो चुका है और सुशासन के बजाय जंगलराज का माहौल है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आमजन भय के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पुलिस और कानून का अपराधियों में कोई डर नहीं रह गया है।

विज्ञापन


जूली ने राजधानी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की सरेआम कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था की बदहाली का ताजा उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि बीच सड़क पर इस तरह की जघन्य वारदात को अंजाम दिया जाना गंभीर चिंता का विषय है। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रदेश की राजधानी में ऐसी घटनाएं होना राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


जूली ने अक्टूबर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, फायरिंग, महिलाओं के खिलाफ अपराध और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और सरकार नियंत्रण करने में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जालोर: सड़क निर्माण में देरी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भीनमाल-जुंजाणी मार्ग पर चक्काजाम कर धरना दिया

नौ महीने में हत्या के 1006 मामले
नेता प्रतिपक्ष ने अपराध के आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में प्रदेश में हत्या के 1006, दुष्कर्म के 4146 और पॉक्सो एक्ट के तहत 2012 मामले दर्ज हुए हैं। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। आर्म्स एक्ट के मामलों में भी इजाफा हुआ है। ये आंकड़े प्रदेश में नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के बढ़ते नेटवर्क की गंभीर स्थिति को दर्शाते हैं।


पूर्व विधायक की हत्या पर भी उठाए सवाल
जूली ने अक्टूबर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ दल के पूर्व विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम आदमी की सुरक्षा की क्या गारंटी है? प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, फायरिंग, महिलाओं के खिलाफ अपराध और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं और सरकार नियंत्रण करने में नाकाम है।

जनता की सुरक्षा की चिंता नहीं
जूली ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तीन साल पूरे होने का जश्न मनाने की तैयारियों में व्यस्त है, जबकि जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार तीन साल का उत्सव मनाकर जनता को क्या संदेश देना चाहती है? क्या यह प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली का जश्न है? उन्होंने सरकार से उत्सव की तैयारियों के बजाय जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देने, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed