{"_id":"68a0bf8dcbb60f6d3f035242","slug":"krishna-janmashtami-10-lakh-devotees-at-govind-devji-temple-thakur-ji-s-appearance-festival-will-be-at-12-midn-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News : जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में 10 लाख श्रद्धालु, रात 12 बजे होगा ठाकुर जी का प्राकट्योत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News : जन्माष्टमी पर गोविंद देवजी मंदिर में 10 लाख श्रद्धालु, रात 12 बजे होगा ठाकुर जी का प्राकट्योत्सव
Sat, 16 Aug 2025 10:58 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:58 PM IST
सार
जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। विशेष श्रृंगार के बाद ठाकुर जी का पंचामृत अभिषेक होगा। रात 12 बजे 31 तोपों की सलामी, आतिशबाजी और वेदपाठ के बीच भगवान का प्राकट्योत्सव होगा।
विज्ञापन
आराध्य श्री गोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को राजधानी जयपुर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। आराध्य देव श्री गोविंद देवजी मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगला झांकी के साथ दर्शन प्रारंभ हुए। ठाकुर जी का विशेष श्रृंगार कर उन्हें पीत वस्त्र धारण कराए गए। व्यवस्थापकों के अनुसार, सुबह से शाम तक करीब 8 से 10 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे।मंदिर प्रांगण और जय निवास बाग भक्तों से खचाखच भरे रहे। राधा–कृष्ण के वेश में सजे भक्त भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना रहे थे।
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत और पूजा के नियम
रात 12 बजे ठाकुर जी का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान 31 तोपों की सलामी, शंखनाद और आकर्षक आतिशबाजी होगी। वेदपाठ के बीच शालिग्राम पूजन और 900 किलो पंचामृत से ठाकुर जी का अभिषेक होगा। अभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद अर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami Live: कान्हा के जन्म का इंतजार...मंदिरों में भारी भीड़ के साथ पूजा की तैयारियां शुरू
जयपुर में जन्माष्टमी का उल्लास
श्रृंगार और पूजन के बाद ठाकुर जी को पंजीरी लड्डू, खिरसा और रबड़ी कुल्हड़ का भोग लगाया जाएगा। वहीं, जय निवास बाग स्थित मंच से श्रद्धालुओं को निशुल्क चरणामृत और पंजीरी वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के अन्य मंदिरों में भी उत्सव का रंग देखने को मिला। पुरानी बस्ती स्थित घड़ी वाले भगवान श्री गोपीनाथ जी को 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ी पहनाई गई। चौड़ा रास्ता स्थित श्री राधा दामोदर मंदिर में 300 साल पुरानी परंपरा निभाते हुए दिन में ही नंदलाल का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। पूरे जयपुर में जन्माष्टमी का उल्लास छाया हुआ है।