{"_id":"64d6fd750fdbb2d98500e578","slug":"jodhpur-family-court-gave-historic-decision-regarding-kanchans-child-marriage-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur News: कंचन बाल विवाह के बंधन से आजाद, फैमिली कोर्ट सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जानिए कौन है कंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur News: कंचन बाल विवाह के बंधन से आजाद, फैमिली कोर्ट सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जानिए कौन है कंचन
Sat, 12 Aug 2023 09:03 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sat, 12 Aug 2023 09:03 AM IST
सार
जोधपुर में सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती के संबल से कंचन ने बाल विवाह से जंग जीत की है। बाल विवाह का दंश झेल रही कंचन के लिए फैमिली कोर्ट ने फैसला सुनाया है। जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 ने कंचन के बाल विवाह निरस्त का ऐतिहासिक फैसला सुनाया।
विज्ञापन
कंचन और डॉ.कृति भारती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर की कंचन ने बाल विवाह से जंग जीत ली है। सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती बाल विवाह होने से रोकती है और उनके प्रति मुहिम चलाती है। डॉ.कृति के प्रयासों से जोधपुर की कंचन के लिए फैमिली कोर्ट ने बाल विवाह निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। डॉ.कृति ने अब तक 50 बाल विवाह निरस्त करवाकर इतिहास रचा है।
दरअसल, देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 साल से बाल विवाह का दंश झेल रही कंचन को सारथी ट्रस्ट के संबल से बाल विवाह निरस्त होने से असली आजादी मिल गई। जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या-1 ने कंचन के बाल विवाह निरस्त का ऐतिहासिक फैसला सुनाया। जिसके साथ ही सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती ने देश के पहले बाल विवाह निरस्त से लेकर अब तक लगातार 50 मासूम जोड़ों का बाल विवाह निरस्त करवाने का भी अनूठा कीर्तिमान रच दिया। विश्व में बाल विवाह की कुप्रथा के लिए राजस्थान बदनाम रहा है।
कंचन ने 11 साल झेला बाल विवाह का दंश
जोधपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी दुकान संचालक की पुत्री कंचन 11 साल पहले महज सात साल की उम्र में बाल विवाह की बेड़ियों में जकड़ गई थी। कंचन को बड़ी होने पर ही खुद के बाल विवाह के बारे में पता चलने पर अवसाद ग्रस्त हो गई। इस दौरान ही ससुराल वालों ने कंचन का गौना करवाने के दबाव बना दिया।
विज्ञापन
डॉ.कृति ने की कंचन की मदद
इस बीच कंचन के भाई को वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट और बीबीसी 100 इंस्पिरेशनल वूमन सूची में शुमार जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की मुहिम के बारे में पता चला। कंचन और उसके भाई ने डॉ.कृति भारती के मुलाकात के खुद की पीड़ा बयां की। जिसके बाद डॉ.कृति भारती की मदद से कंचन के बाल विवाह निरस्त का वाद जोधपुर के पारिवारिक न्यायालय संख्या 1 में दायर किया गया।
बिरादरी से बाहर कर लाखों का अर्थदंड मढ़ा, काउंसलिंग के बाद पक्ष में आए
कंचन के पारिवारिक न्यायालय में बाल विवाह निरस्त का वाद दायर करना कुछ जाति पंचों को नागवार गुजरा। जाति पंचों ने कंचन, उसके परिजनों और कुछ सहयोगियों को जाति से बाहर करने का फरमान सुना दिया। वहीं, लाखों का अर्थ दंड भी लगा दिया। कंचन व परिजनों पर जाति पंचों के सितम के बीच सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती की काउंसलिंग के बाद कई जाति पंच कंचन के पक्ष में आ गए और कंचन के परिजनों को बिरादरी में वापस शामिल कर दिया और कंचन के बाल विवाह निरस्त पर भी सहमति जता दी।
बाल विवाह निरस्त करने का ऐतिहासिक फैसला
पारिवारिक न्यायालय संख्या एक में कंचन की ओर से चाइल्ड एंड वूमेन राइट्स एक्टिविस्ट और एडवोकेट डॉ.कृति भारती ने पैरवी कर बाल विवाह और आयु संबंधी तथ्यों से अवगत करवाया। इस बीच डॉ.कृति की काउंसलिंग और वर पक्ष के वकील प्रकाश पंवार के सकारात्मक सहयोग से दोनों पक्षों में सहमति भी बन गई। जिसके बाद पारिवारिक न्यायालय संख्या एक के न्यायाधीश मुज्जफर चौधरी ने कंचन के महज सात साल की उम्र में 11 साल पहले हुए बाल विवाह को निरस्त करने का फैसला सुनाया। न्यायाधीश चौधरी ने समाज को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बाल विवाह का दंश कई पीढ़ियों तक झेलना पड़ता है। मासूमों पर बाल विवाह के सितम को रोकने में सबको समेकित जिम्मेदारी निभानी होगी।
डॉ.कृति का देश के पहले से 50 बाल विवाह निरस्त तक का कीर्तिमान
देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाने के बाद लगातार मुहिम चलाकर सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी और पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती ने प्रदेश भर में अब तक 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठा कीर्तिमान कायम किया है। विश्व भर में एक मात्र राजस्थान में ही सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति के प्रयासों से 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त हुए हैं। डॉ.कृति भारती ने 1750 से अधिक बाल विवाह रुकवाए हैं। बाल विवाह निरस्त की अनूठी मुहिम के लिए डॉ.कृति भारती का नाम नौ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड्स बुक्स में दर्ज हो चुका हैं। डॉ.कृति भारती ने लागतार सात सालों से आखातीज के दौरान बाल विवाह निरस्त करवाने के अनूठा रिकॉर्ड कायम कर रखा है। डॉ.कृति की साहसिक मुहिम को सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ.कृति भारती का नाम वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट, बीबीसी 100 वुमन सूची में शुमार है। वहीं, मारवाड और मेवाड रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजी गई है।
डॉ.कृति ने कहा
कंचन को बाल विवाह से मुक्ति मिल गई है। इसके साथ ही मेरे प्रयासों से प्रदेश में बाल विवाह निरस्त का अर्धशतक पूरा हो गया, यानी कि विश्व में 50 बाल विवाह केवल राजस्थान में ही निरस्त होने का अनूठा कीर्तिमान बना है। मेरा सपना है कि बाल विवाह केवल इतिहास की किताबों में दफन हो जाए। कंचन के बेहतर पुनर्वास के प्रयास किए जा रहे है।