फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JLF 2025: Because I make films, I don't lie; Filmmaker Imtiaz Ali spoke from the stage of JLF

JLF 2025 : क्योंकि मैं फिल्में बनाता हूं, इसलिए झूठ नहीं बोलता ; जेएलएफ के मंच से बोले इम्तियाज अली

Mon, 03 Feb 2025 03:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 03:54 PM IST
सार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के चारबाग मंच पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ खुलकर बातचीत की। इस सत्र में उन्होंने अपनी फिल्मों और जीवन के अनोखे अनुभवों के बारे में विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
JLF 2025: Because I make films, I don't lie; Filmmaker Imtiaz Ali spoke from the stage of JLF
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेएलएफ के अंतिम दिन आज फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों और जीवन के अनुभवों को लेकर बात की। फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत में इम्तियाज ने बताया कि उनकी फिल्मों की कहानियां अक्सर अनजाने में ही लिखी जाती हैं। "जब वी मेट" की कहानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके जीवन के कई व्यक्तिगत अनुभव उनकी फिल्मों में झलकते हैं। उन्होंने कहा कि वैसे तो वे कोई बायोपिक नहीं बनाना चाहते हैं लेकिन यदि कोई बनाई तो अमीर खुसरो पर बनाना पसंद करेंगे।

विज्ञापन


फिल्मों में संगीत के महत्व पर जोर देते हुए इम्तियाज ने ए.आर. रहमान और प्रीतम जैसे संगीतकारों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संगीत ने उनकी कहानियों को नए आयाम दिए हैं। इम्तियाज ने कहा- क्योंकि मैं फिल्में बनाता हूं इसलिए झूठ नहीं बोलता और अपनी फिल्मों के माध्यम से सच्चाई को दर्शाने का प्रयास करता हूं।
विज्ञापन


अपनी चर्चित फिल्मों तमाशा, हैरी मीट सेजल, और रॉकस्टार पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सफलता का जश्न मनाया जाता है, लेकिन असफलता इंसान को गहराई से सिखाती है। उन्होंने माना कि असफलताओं ने उन्हें एक बेहतर कहानीकार और इंसान बनने में मदद की है। इस सत्र के दौरान निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा भी मंच पर आए और इम्तियाज के गाने मटरगश्ती की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में इम्तियाज अली ने कहा कि जयपुर जैसी जगह पर वे झूठ नहीं बोल सकते और अपनी फिल्मों के माध्यम से सच्चाई को दर्शाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने महाभारत जैसी बड़ी कहानियां न लिखने की बात कहते हुए कहा कि उनकी कहानियां दर्शकों से जुड़ने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed