फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   JJS 2023 : Silver replica of Ram Temple becomes the center of attraction, price range- 40 thousand to 5.5 lakh

Jaipur Jewelery Show: चांदी की राम मंदिर की प्रतिकृति बनी आकर्षण का केंद्र, कीमत 40 हजार से साढ़े 5 लाख

Wed, 27 Dec 2023 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 08:44 AM IST
सार

Jaipur Jewelery Show: राजधानी जयपुर में चल रहे देश के दूसरे सबसे बड़े ज्चेलरी शो में बेशकीमती जेवरातों के साथ ही चांदी से बनी राम मंदिर की प्रतिकृति विजिटर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

विज्ञापन
JJS 2023 : Silver replica of Ram Temple becomes the center of attraction, price range- 40 thousand to 5.5 lakh
जयपुर ज्वेलेरी शो - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

जयपुर में चल रहे Jaipur Jewelery Show - 2023 में बेशकीमती जेवरातों के स्टॉल्स पर जाकर लोगों की नजरें चमक जाती हैं लेकिन शो में मौजूद चांदी से बनी राम मंदिर की प्रतिकृति आर्कषण का केंद्र बनीं हुई है। बड़ी संख्या में खरीददार इसे खरीदने पहुंच रहे हैं। इसे बनाने वाले कारीगरों का कहना है कि अब हमारे पास इतनी डिमांड आ चुकी है कि हम अब नया ऑर्डर नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


जयपुर ज्वेलरी शो में इस साल 1100 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। यह शो देश-विदेश में प्रसिद्ध है और इसमें विदेशों से भी कई कारीगर ज्वेलरी देखने के लिए पहुंचते हैं। शो में राम मंदिर के अलावा भगवान विष्णु भगवान के दशावतार भी आकर्षण का केंद्र हैं। 
विज्ञापन


तीन दिवसीय इस जयपुर ज्वैलरी शो में राम मंदिर की प्रतिकृति लेकर आए कारीगर ने बताया कि हमारे पास 5 अलग-अलग साइजों के राम मंदिर हैं, जो 300 ग्राम, 600 ग्राम, 1100 ग्राम, 3700 ग्राम और 5000 ग्राम में बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसकी कीमत 40 से 45 हजार रुपए से शुरू होकर साढ़े पांच लाख रुपए तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिंक सिटी जयपुर वर्ल्ड कैपिटल ऑफ एमरल्ड के नाम से मशहूर है और इसी को देखते हुए जेजेएस में पन्ने के रत्न व आभूषणों पर विशेष फोकस रहा। शो की थीम 'एमराल्ड... योर स्टोन योर स्टोरी' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed