फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Woman befriends businessman in spa center, then honeytraps him, extorts lakhs of rupees and jewellery

Jaipur News: स्पा सेंटर में महिला ने व्यापारी से दोस्ती की, फिर हनीट्रैप में फांसकर ऐंठे लाखों रुपये और जेवरात

Wed, 13 Mar 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 13 Mar 2024 07:22 PM IST
सार

Honey Trap News: पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला ने मेरे पति को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर फरवरी 2024 तक 10 लाख रुपये ऐंठ भी लिए। मोबाइल न उठाने पर पति की शॉप पर पहुंचकर ब्लैकमेल कर सोने की चेन, अंगूठी और हीरे की रिंग भी ले ली।

विज्ञापन
Jaipur: Woman befriends businessman in spa center, then honeytraps him, extorts lakhs of rupees and jewellery
जयपुर में व्यापारी हनीट्रैप का शिकार - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके में हनीट्रैप में फांसकर एक व्यापारी से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Jaipur: Woman befriends businessman in spa center, then honeytraps him, extorts lakhs of rupees and jewellery
स्पा सेंटर में बनाए अश्लील वीडियो - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि मालवीय नगर स्थित स्पा सेंटर में डेढ़ साल पहले उसके पति की मुलाकात एक महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने उसके पति से दोस्ती कर ली। स्पा सेंटर पर दोस्ती होने पर उसके अश्लील वीडियो बनाए। फिर बदनाम करने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की। इस तरह उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jaipur: Woman befriends businessman in spa center, then honeytraps him, extorts lakhs of rupees and jewellery
महिला ने ब्लैकमेल कर ऐंठे दस लाख रुपये

पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला ने मेरे पति को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर फरवरी 2024 तक 10 लाख रुपये ऐंठ भी लिए। मोबाइल न उठाने पर पति की शॉप पर पहुंचकर ब्लैकमेल कर सोने की चेन, अंगूठी और हीरे की रिंग भी ले ली। इसके साथ ही पिछले 10 दिन से झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर टॉर्चर करने लगी।

इसके बाद छह मार्च को फिर डरा-धमका कर 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। इस सबके बाद पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed