फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Special Events in Jaipur on First Anniversary of Operation Sindoor, Rajnath Singh and Army Chiefs

Jaipur News: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में विशेष आयोजन, रक्षामंत्री समेत सेना प्रमुख होंगे शामिल

Thu, 07 May 2026 12:09 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 12:09 PM IST
सार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज जयपुर में विशेष आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Jaipur News: Special Events in Jaipur on First Anniversary of Operation Sindoor, Rajnath Singh and Army Chiefs
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में होंगे विशेष आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ जयपुर में सैन्य गरिमा और विशेष आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। भारतीय सेना ने इसके लिए राजस्थान को चुना है क्योंकि ऑपरेशन के दौरान राज्य की रणनीतिक भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही थी। पाकिस्तान से लगती लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा, सैन्य ठिकानों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिलों की संवेदनशीलता के कारण राजस्थान इस अभियान का प्रमुख केंद्र बना था।
विज्ञापन


जयपुर स्थित साउथ वेस्टर्न कमांड के खातीपुरा स्थित सप्त शक्ति कमांड में गुरुवार को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे तीनों सेनाओं के प्रमुख मीडिया को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे होने वाले मुख्य समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के भी मौजूद रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इस अवसर पर ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष फिल्म भी रिलीज की जाएगी। सेना की ओर से जारी टीजर में भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना के अभियान के वास्तविक दृश्य दिखाए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फिल्म में कई ऐसे शॉट्स शामिल किए गए हैं, जिन्हें ऑपरेशन के दौरान वास्तविक समय में रिकॉर्ड किया गया था। टीजर को आधी रात 1 बजकर 7 मिनट पर जारी किया गया, क्योंकि ठीक एक वर्ष पहले इसी समय भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा में सबसे बड़ी चोरी! उधर शादी में गया परिवार इधर चोरों ने उड़ाए करोड़ों के गहने, सोना और कैश भी गायब


बताया जाता है कि 6-7 मई 2025 की रात भारतीय सेना और वायुसेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए पाकिस्तान में करीब 100 किलोमीटर अंदर तक कार्रवाई की थी। एयरफोर्स ने रात 1:05 बजे एयर स्ट्राइक शुरू की और करीब 25 मिनट तक चले अभियान में पाकिस्तान और पीओके के 7 शहरों में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ऑपरेशन के बाद सेना ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए इंसाफ हो गया संदेश साझा किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सेना ने जयपुर को विशेष आयोजनों के लिए चुना था। 15 जनवरी को जगतपुरा स्थित महल रोड पर आयोजित आर्मी डे परेड पहली बार आमजन के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें सेना की आधुनिक हथियार प्रणाली और शौर्य का प्रदर्शन किया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed